चमकदार त्वचा के लिए बेस्ट डाइट, ये 10 सुपरफूड्स लाएंगे चेहरे पर कुदरती निखार और ग्लो
अगर आप भी Natural Skin Glow चाहते हैं, तो अपनी डाइट में इन सुपरफूड्स को आज ही शामिल करें.
हर कोई चाहता है कि उसकी त्वचा बेदाग, मुलायम और चमकदार दिखे. अक्सर लोग इसके लिए महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स पर हजारों रुपये खर्च कर देते हैं, लेकिन असली खूबसूरती आपकी थाली से शुरू होती है. हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, आपकी स्किन की सेहत इस बात पर निर्भर करती है कि आप क्या खाते हैं. अगर आप भी Natural Skin Glow चाहते हैं, तो अपनी डाइट में इन सुपरफूड्स को आज ही शामिल करें.
विटामिन C युक्त फल (खट्टे फल)
विटामिन C कोलेजन (Collagen) के उत्पादन को बढ़ाता है, जो त्वचा को टाइट और जवां बनाए रखता है. संतरा, नींबू, कीवी और स्ट्रॉबेरी. सुबह खाली पेट गुनगुने पानी में नींबू का रस लेना स्किन डिटॉक्स के लिए बेहतरीन है।
पपीता: नेचुरल स्किन क्लेंज़र
पपीते में 'पपेन' एंजाइम होता है जो डेड स्किन सेल्स को हटाकर नई कोशिकाओं को बनाता है। यह डार्क स्पॉट्स को कम करने और रंगत निखारने में मददगार है
हरी पत्तेदार सब्जियां
पालक और ब्रोकली जैसी सब्जियों में एंटीऑक्सीडेंट्स और आयरन भरपूर होता है. ये खून को साफ करती हैं, जिससे चेहरे पर मौजूद कील-मुंहासे और डलनेस कम होती है.
गाजर और चुकंदर का जूस
गाजर में बीटा-कैरोटीन (विटामिन A) होता है, जो झुर्रियों को रोकता है. वहीं, चुकंदर का जूस ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाकर चेहरे पर Natural Pink Glow लाता है।
नारियल पानी: हाइड्रेशन का पावरहाउस
नारियल पानी शरीर को अंदर से हाइड्रेट रखता है और टॉक्सिन्स बाहर निकालता है. इससे चेहरे पर ताजगी बनी रहती है और एक्ने की समस्या कम होती है.
चमकदार त्वचा के लिए अन्य जरूरी चीजें
- बादाम और अखरोट-विटामिन E और ओमेगा-3 फैटी एसिड से त्वचा को मॉइस्चराइज रखते हैं.
- दही- प्रोबायोटिक्स पाचन सुधारते हैं, जिससे स्किन साफ रहती है.
- ग्रीन टी- एंटीऑक्सीडेंट्स झुर्रियों और स्किन डैमेज को कम करते हैं.
- हल्दी वाला दूध- एंटी-बैक्टीरियल गुणों के कारण इन्फेक्शन और दाग-धब्बों को दूर करता है.
स्किन ग्लो के लिए खास लाइफस्टाइल टिप्स
- दिनभर में कम से कम 8-10 गिलास पानी पिएं.
- त्वचा की मरम्मत के लिए 7-8 घंटे की नींद अनिवार्य है.
- धूप में निकलने से पहले UV किरणों से बचाव के लिए सनस्क्रीन लगाएं.
- तनाव कम करने के लिए प्राणायाम और ध्यान करें.