डॉक्‍टर से जानें बच्‍चों के लिए हेल्‍दी डाइट प्‍लान कैसा होना चाहिए, उन्‍हें क्‍या खिलाएं क्‍या नहीं

बच्चों की अच्छी सेहत और दिमागी विकास के लिए संतुलित आहार (Balanced Diet) बेहद जरूरी होता है।

Update: 2026-04-08 08:00 GMT

बच्चों की अच्छी सेहत और दिमागी विकास के लिए संतुलित आहार (Balanced Diet) बेहद जरूरी होता है। आजकल जंक फूड और गलत खानपान की आदतों के कारण बच्चों में कमजोरी, मोटापा और इम्युनिटी की कमी जैसी समस्याएं बढ़ रही हैं। ऐसे में पेरेंट्स के लिए यह जानना जरूरी है कि बच्चों का हेल्दी डाइट प्लान कैसा होना चाहिए।

बच्‍चों के लिए संतुलित आहार क्यों जरूरी है?

  • बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए
  •  इम्युनिटी मजबूत करने के लिए
  • पढ़ाई में फोकस के लिए 
  • एनर्जी बढ़ाने के लिए

बच्चों के लिए सही डाइट प्लान कैसा हो- डॉक्‍टर से जानें 

मुंबई स्थित नारायणा हेल्‍थ एसआरसीसी चिल्‍ड्रन हॉस्पिटल में क्‍लीनिकल न्‍यूट्रीश्‍न एंड डायटिक्‍स  एस दिव्‍या आचरेकर कहती हैं, 


''बच्चों के लिए हेल्दी डाइट प्लान में संतुलित पोषण बेहद जरूरी है। इसमें प्रोटीन (दूध, दही, अंडा, दाल), साबुत अनाज (गेहूं, जौ, ब्राउन राइस), फल और सब्ज़ियां शामिल होनी चाहिए। विटामिन और मिनरल्स से भरपूर भोजन उनके शारीरिक और मानसिक विकास में मदद करता है। इसके अलावा, मीठा, तला-भुना और जंक फूड कम दें। दिनभर में 3-4 छोटे-छोटे भोजन और पर्याप्त पानी बच्चों की ऊर्जा बनाए रखते हैं। स्वस्थ आदतें, जैसे समय पर खाना और संतुलित पोर्शन, लंबी उम्र तक उनके स्वास्थ्य को मजबूत बनाती हैं''।

डॉक्‍टर के अनुसार- ध्यान रखने योग्य बातें:

  • रोजाना कम से कम 4-5 प्रकार की सब्ज़ियां और फल शामिल करें।
  • पूरी तरह से प्रोसेस्ड और शुगर वाले फूड से बचें।
  • नाश्ते को कभी मिस न करें; यह दिन की ऊर्जा का आधार है।
  • पर्याप्त पानी पीने की आदत डालें।
  • फास्ट फूड और जंक फूड को 2-3 हफ्ते में 1–2 बार तक सीमित रखें।

बच्‍चों को ना खिलाएं ये चीजें 

कई माता-पिता बच्चों को शुगरी सीरियल्स देना हेल्दी ऑप्शन समझते हैं। लेकिन वे नहीं जानते कि इन सीरियल्स में ज्यादा चीनी होती है। साथ ही आर्टिफिशियल फ्लेवर और प्रिजर्वेटिव्स भी होते हैं। बच्चों को फ्रेंच फ्राइज, चिप्स और डीप फ्राइड चीजें बहुत पसंद होती हैं, लेकिन ये ट्रांस फैट और एक्स्ट्रा कैलोरीज से भरपूर होती हैं। बच्‍चे को प्रोसेस्ड मीट  जैसे हॉट डॉग, सॉसेज, बेकन भी नहीं खिलाने चाहिए। इसके अलावा फास्‍ट फूड से परहेज करवाएं।  

Tags:    

Similar News