हृदय रोगियों के लिए एक्सरसाइज करना कितना फायदेमंद, कौन सी करना सुरक्षित है...
अक्सर लोगों के मन में सवाल रहता है कि हृदय संबंधी बीमारी में एक्सरसाइज करनी चाहिए या नहीं।
अक्सर लोगों के मन में सवाल रहता है कि हृदय संबंधी बीमारी में एक्सरसाइज करनी चाहिए या नहीं। क्या एक्सरसाइज करने से दिल की बीमारी में राहत मिल सकती है या ये ठीक हो सकती है? अगर आपके मन में भी इसी तरह के सवाल हैं तो जानें हृदय रोगियों के लिए एक्सरसाइज करना कितना फायदेमंद हो सकता है।
हृदय रोगियों के मन में शंका
डॉक्टर्स भी यही कहते हैं कि अक्सर हृदय की बीमारी से ग्रसित लोग आकर उनसे पूछते हैं कि एक्सरसाइज करें या नहीं। लोगों के मन में डर इसलिए भी रहता है क्योंकि वे ये सुनते आए हैं कि एक्सरसाइज करने से हार्ट बीट बढ़ता है.
क्या कहते हैं एक्सपर्ट
मुंबई के नारायणा हेल्थ एसआरसीसी चिल्ड्रन हॉस्टिपल में सीनियर कंसल्टेंट डॉक्टर सुप्रतिम सेन कहते हैं,
'हृदय रोगियों के लिए एक्सरसाइज करना बहुत फायदेमंद हो सकता है बशर्ते इसे सुरक्षित व कंट्रोल तरीके से किया जाए। नियमित फिजिकल एक्टिविटी करने से ब्लड सर्कुलेशन इंप्रूव होता है, हृदय की मांसपेशियों को मजबूती मिलती है और ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है। कुछ खास तरह की हार्ट कंडीशन में हम रेगुलर एक्सरसाइज करने की सलाह देते हैं। हालांकि हृदय रोगियों को इंटेंस वर्कआउट व वेट लिफ्टिंग से बचना चाहिए। कुछ खास तरह की एक्टिविटीज जैसे ब्रिस्क वॉक, लाइट साइकलिंग से बहुत लाभ हो सकता है। पर ये सभी मेडिकल जांच व डॉक्टर की सलाह के बाद करना चाहिए क्योंकि हर मरीज की स्थिति के आंकलन के बाद ही उसे खास एक्सरसाइज करने की सलाह दी जाती है'।
हृदय रोगी एक्सरसाइज करते हुए इन बातों का रखें ध्यान
अगर आपको हृदय से संबंधित रोग है, तो बिना डॉक्टरी सलाह के आप एक्सरसाइज शुरू नहीं कर सकते. एक्सरसाइज करने से पहले आपको इन बातों का ध्यान रखना चाहिए-
- ज्यादा लंबे समय तक यानी घंटों तक एक्सरसाइज ना करें।
- इंटेंस वर्कआउट नहीं करना चाहिए।
- वेटलिफ्टिंग ना करें।
- पुश अप्स और पुल अप्स ना करें।
- सर्जरी के तुरंत बाद व्यायाम नहीं करना चाहिए।
- एक्सरसाइज करते हुए धड़कन तेज सुनाई देती है तो रुकना चाहिए।
- व्यायाम शुरू करने से पहले वार्म अप और बाद में कूल अप एक्सरसाइज करें।
- अगर एक्सरसाइज करने में बहुत थकान हो रही है तुरंत ब्रेक लें या एक्सरसाइज बंद कर दें।