Immunity Guide: कैसे काम करता है आपका इम्यून सिस्टम? जानें बीमारियों से लड़ने और शरीर को सुरक्षित रखने का 'सीक्रेट फॉर्मूला
जब भी कोई वायरस या बैक्टीरिया (जैसे सर्दी का वायरस) नाक के जरिए शरीर में एंट्री करता है.
हमारा इम्यून सिस्टम कोशिकाओं (Cells), ऊतकों (Tissues) और अंगों का एक जटिल नेटवर्क है जो चौबीसों घंटे शरीर की सुरक्षा में लगा रहता है. आपका इम्यून सिस्टम (Immune System) शरीर का वह रक्षा कवच है जो आपको बीमारियों और संक्रमणों से सुरक्षित रखता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह वास्तव में कैसे काम करता है और कौन सी चीजें इसे कमजोर बनाती हैं? जब भी कोई वायरस या बैक्टीरिया (जैसे सर्दी का वायरस) नाक के जरिए शरीर में एंट्री करता है, तो इम्यून सिस्टम उसे पहचानकर या तो तुरंत नष्ट कर देता है या शरीर को रिकवरी के लिए तैयार करता है.
इम्यून सिस्टम के मुख्य अंग और कोशिकाएं
इम्यून सिस्टम केवल एक अंग नहीं, बल्कि कई अंगों का ग्रुप है. टॉन्सिल, पाचन तंत्र, मोन मैरो (Bone Marrow), स्कीन, लिम्फ नोड्स और प्लीहा (Spleen), व्हाइट ब्लड सेल्स (WBC), जो हमारे शरीर के 'सैनिक' हैं. इनमें न्यूट्रोफिल्स (बैक्टीरिया मारते हैं), लिम्फोसाइट्स (एंटीबॉडी बनाते हैं), और मोनोसाइट्स (क्षतिग्रस्त कोशिकाओं की सफाई करते हैं) शामिल हैं.
जन्मजात बनाम अनुकूलन क्षमता (Innate vs Acquired Immunity) हम दो तरह की इम्युनिटी के साथ जीते हैं.
- innate Immunity-यह वह सुरक्षा है जिसके साथ हम पैदा होते हैं, जैसे हमारी त्वचा, आंसू और पेट का एसिड.
- Acquired Immunity-यह समय के साथ विकसित होती है जब हम बीमारियों या टीकों (Vaccines) के संपर्क में आते हैं. टीके शरीर को बिना बीमार किए वायरस से लड़ने की 'ट्रेनिंग' देते हैं.
तनाव और उम्र का असर
क्रोनिक स्ट्रेस-लंबे समय तक तनाव में रहने से इम्यून सिस्टम जल्दी बूढ़ा होने लगता है, जिससे आप फ्लू, डायबिटीज और हार्ट की बीमारी के प्रति अधिक संवेदनशील हो जाते हैं. उम्र के साथ थाइमस ग्रंथि सिकुड़ने लगती है और एंटीबॉडी कम प्रभावी हो जाते हैं, जिससे संक्रमण से उबरने में अधिक समय लगता है.
इम्यून सिस्टम को कैसे बूस्ट करें?
इम्युनिटी बढ़ाने के लिए किसी 'चमत्कारी' दवा की जरूरत नहीं है, बल्कि सही जीवनशैली अनिवार्य है. विटामिन C, D, A और B12 के साथ-साथ जिंक, मैग्नीशियम और सेलेनियम से भरपूर आहार लें. हरी पत्तेदार सब्जियां, खट्टे फल, लहसुन, नट्स, बीज और फैटी फिश (जैसे टूना) को डाइट में शामिल करें. नियमित व्यायाम करें, पर्याप्त नींद लें, धूम्रपान छोड़ें और तनाव कम करने के लिए योग या ध्यान का सहारा लें.