Deep Sleep Benefits: गहरी नींद है 'फैट बर्नर' और 'मसल बिल्डर', जानें कैसे सोते समय आपका दिमाग शरीर को करता है रिपेयर

क्या आप जानते हैं कि जब आप गहरी नींद में होते हैं, तो आपका दिमाग एक 'स्लीप स्विच' को एक्टिव कर देता है?

Update: 2026-04-04 14:45 GMT

अक्सर हम नींद को केवल थकान मिटाने का जरिया मानते हैं, लेकिन यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया, बर्कले का नया रिसर्च एक खुलासा करता है. 'सेल' (Cell) जर्नल में प्रकाशित यह स्टडी बताता है कि गहरी नींद (Deep Sleep) हमारे शरीर के लिए एक 'बायोलॉजिकल पावरहाउस' की तरह काम करती है, जो मांसपेशियों को बनाने से लेकर चर्बी घटाने तक सब कुछ कंट्रोल करती है. क्या आप जानते हैं कि जब आप गहरी नींद में होते हैं, तो आपका दिमाग एक 'स्लीप स्विच' को एक्टिव कर देता है? यह स्विच शरीर में ग्रोथ हार्मोन (Growth Hormone) के स्राव को कंट्रोल करता है. यह हार्मोन न केवल बच्चों की लंबाई बढ़ाता है, बल्कि वयस्कों में मांसपेशियों की मरम्मत, हड्डियों की मजबूती और मेटाबॉलिज्म के लिए भी जिम्मेदार है.

गहरी नींद और वेट लॉस का कनेक्शन

रिसर्च कहता है कि, गहरी नींद और वजन घटाने के बीच सीधा संबंध है. ग्रोथ हार्मोन शरीर को शुगर और फैट प्रोसेस करने में मदद करता है. इंसुलिन सेंसिटिविटी-गहरी नींद के दौरान निकलने वाली ब्रेन वेव्स इंसुलिन की कार्यक्षमता को बढ़ाती हैं, जिससे ब्लड शुगर नियंत्रित रहता है और डायबिटीज का खतरा कम होता है. फैट बर्निंग- अगर आप पर्याप्त गहरी नींद नहीं लेते हैं, तो शरीर कम ग्रोथ हार्मोन बनाता है, जिससे चर्बी जमा होने की प्रक्रिया तेज हो जाती है.

दिमाग के लिए 'मेमोरी बूस्टर' है नींद

गहरी नींद केवल शरीर ही नहीं, बल्कि दिमाग को भी तेज करती है. स्टडी बताता है कि ग्रोथ हार्मोन एकाग्रता (Focus) और याददाश्त (Memory) के लिए जिम्मेदार ब्रेन के हिस्सों के साथ तालमेल बिठाता है. मेमोरी कंसोलिडेशन- इस चरण के दौरान, धीमी ब्रेन बेव (Slow waves) जानकारी को शॉर्ट-टर्म मेमोरी से लॉन्ग-टर्म मेमोरी में ट्रांसफर करती हैं, जिससे सीखना आसान हो जाता है.

नींद की कमी से होने वाले नुकसान

  • मांसपेशियों की धीमी रिकवरी.
  • शरीर में चर्बी का अधिक संचय.
  • ब्लड शुगर पर नियंत्रण खोना.
  • 'ब्रेन फॉग' (मानसिक धुंधलापन) और निर्णय लेने में कठिनाई.

गहरी नींद (Deep Sleep) कैसे सुधारें?

भविष्य में मेटाबॉलिक विकारों के इलाज के लिए 'नींद की गुणवत्ता' को निशाना बनाया जा सकता है. आप अपनी नींद सुधारने के लिए ये तरीके अपना सकते हैं. रोज सोने और जागने का एक ही समय तय करें. सोने से कम से कम एक घंटा पहले मोबाइल और लैपटॉप छोड़ दें. ध्यान या हल्के संगीत का सहारा लें. शाम के बाद चाय या कॉफी न पिएं.

Tags:    

Similar News