सिर्फ ताली बजाने से इलाज? जानिए 15 मिनट का असर

रोजाना 15 मिनट ताली बजाने से शरीर की ऊर्जा बढ़ती है और कई स्वास्थ्य समस्याओं में लाभ मिल सकता है।

Update: 2026-01-02 05:45 GMT

रोजाना 10-15 मिनट ताली बजाना बढ़ाए ऊर्जा, सुधारें पाचन और दिल की सेहत।

नई दिल्ली: शरीर को फिट और सक्रिय बनाए रखने के लिए कई तरह की एक्सरसाइज की जाती हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि केवल हाथों और हथेलियों की मदद से भी पूरे शरीर में ऊर्जा का संचार किया जा सकता है? यह सुनने में भले ही चौंकाने वाला लगे, लेकिन यह सच है।

हम बात कर रहे हैं ताली बजाने की—एक बेहद सरल लेकिन प्रभावी क्रिया, जिसे आयुर्वेद में शरीर के लिए एक तरह का प्राकृतिक उपचार माना गया है। आयुर्वेद में ताली बजाने को ‘कर वादन क्रिया’ कहा जाता है। मान्यता है कि हथेलियों का सीधा संबंध शरीर के सभी अंगों से होता है और इनमें कई महत्वपूर्ण मर्म बिंदु मौजूद होते हैं, जो शरीर की विभिन्न समस्याओं को कम करने में सहायक होते हैं। रोजाना मात्र 10 से 15 मिनट ताली बजाने से कई गंभीर बीमारियों के खतरे को कम किया जा सकता है।

आयुर्वेद में सदियों से अपनाई जा रही ‘एक्यूप्रेशर’ पद्धति का भी यही सिद्धांत है, जिसके जरिए बीपी और शुगर जैसी समस्याओं को नियंत्रित करने में मदद मिलती है। हालांकि इसके लिए सही मर्म बिंदुओं की जानकारी जरूरी होती है। ताली बजाना इन बिंदुओं को सक्रिय करने का एक आसान तरीका माना जाता है।

ताली बजाने से दिल और रक्त धमनियों पर दबाव कम होता है और कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित करने में मदद मिलती है। इससे रक्त संचार बेहतर होता है और बीपी व हृदय रोगों का जोखिम घटता है। इसके अलावा, ताली बजाने से तनाव भी कम होता है। यह तनाव हार्मोन कॉर्टिसोल को घटाता है और मस्तिष्क में डोपामाइन व सेरोटोनिन का स्तर बढ़ाता है, जिससे मन प्रसन्न रहता है और तनाव व चिंता से राहत मिलती है। यह अच्छी नींद लाने में भी सहायक है।

दमा या अस्थमा से पीड़ित लोगों के लिए भी ताली बजाना लाभकारी माना जाता है। यह रक्त में ऑक्सीजन के प्रवाह को बढ़ाता है, जिससे मस्तिष्क और फेफड़ों तक पर्याप्त ऑक्सीजन पहुंचती है और फेफड़ों की कार्यक्षमता मजबूत होती है।

इसके साथ ही ताली बजाने से पाचन तंत्र और इम्युनिटी पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इसका सीधा संबंध आंत और लिवर से माना जाता है। ताली बजाने से पाचन अग्नि तेज होती है, जिससे कब्ज और गैस जैसी समस्याओं में राहत मिलती है। (With inputs from IANS)

Tags:    

Similar News