AIIMS के डॉक्‍टर्स से समझें, बैली फैट क्‍यों होता है, कैसे इसे कम कर सकते हैं

पेट के आसपास जमा चर्बी को Belly Fat कहा जाता है। आइए एम्‍स के डॉक्‍टर्स से समझते हैं कि बैली फैट क्यों बढ़ता है और इसे कैसे कम किया जा सकता है।

Update: 2026-03-30 12:33 GMT

पेट के आसपास जमा चर्बी को Belly Fat कहा जाता है। ये एक आम समस्या है। यह न सिर्फ आपकी पर्सनैलिटी को प्रभावित करती है, बल्कि कई स्वास्थ्य समस्याओं का कारण भी बन सकती है, जैसे डायबिटीज, हार्ट डिजीज और हाई ब्लड प्रेशर। आइए एम्‍स के डॉक्‍टर्स से समझते हैं कि बैली फैट क्यों बढ़ता है और इसे कैसे कम किया जा सकता है।

बैली फैट क्‍यों होता है

बैली फैट होने के कई कारण हो सकते हैं। जैसे गलत खान-पान, ज्यादा तेल या चीनी का सेवन, जंक फूड का अत्‍यधिक सेवन, प्रोसेस्ड फूड खाने की आदत आदि। इससे पेट पर चर्बी तेजी से जमा होती है। इसके अलावा लंबे समय तक बैठकर काम करना और शारीरिक गतिविधि कम होना बैली फैट का बड़ा कारण हो सकता है। जो लोग कम सोते हैं, उनमें कम नींद लेने से हार्मोन असंतुलित हो जाते हैं, जिससे वजन और पेट की चर्बी बढ़ती है। तनाव भी इसका प्रमुख कारण हो सकता है। इससे शरीर में कोर्टिसोल हार्मोन बढ़ता है, जो पेट के आसपास फैट जमा करता है। वहीं, कोल्ड ड्रिंक्स, पैकेज्ड जूस और शराब का अधिक सेवन भी पेट की चर्बी बढ़ा सकता है।

क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स

एक पैनल डिस्‍कशन के दौरान एम्‍स के डॉक्‍टर्स ने कहा,


“Belly fat सिर्फ बाहर दिखने वाली चर्बी नहीं है, बल्कि यह अंदर भी जमा होती है, जो liver, heart और अन्य अंगों को प्रभावित कर सकती है। यह diabetes, heart disease और BP जैसी बीमारियों का बड़ा कारण बनती है। इसके कई कारण हो सकते हैं, जैसे-

  • खराब खान-पान (junk food, sugary drinks)
  • शारीरिक गतिविधि की कमी
  • ज्यादा बैठकर काम करना
  • नींद की कमी
  • तनाव 
  • हार्मोनल इंबेलेंस

इस दौरान डॉक्‍टर्स ने कहा कि केवल खानपान ही नहीं, इसके लिए खराब लाइफस्‍टाइल पूरी तरह जिम्‍मेदार है — जैसे देर रात खाना, शारीरिक कार्य या श्रम ना करना, तनाव भी बैली फैट बढ़ाता है।”

बैली फैट कम करने के लिए क्‍या करें

  • balanced diet (कम sugar, कम oil)
  • रोजाना exercise (cardio + strength training)
  • पर्याप्‍त नींद (7–8 घंटे)
  • तनाव ना लें (yoga, meditation)”

ध्‍यान रखें

क्रैश डाइटिंग या जल्दी वजन कम करने के तरीके नुकसानदायक हो सकते हैं। धीरे-धीरे और तरीके से वजन कम करना ही सुरक्षित और प्रभावी होता है।

आम लोग ये काम करें

  • प्रोसेस्‍ड फूड कम करें
  • घर का खाना खाएं
  • रोज कम से कम 30–45 मिनट exercise करें
  • मीठी चीजें और सॉफ्ट ड्रिंक अवाइड करें
  • नियमित हेल्‍थ चेकअप कराएं
Tags:    

Similar News