रोजाना बच्चों को दूध देना सही है? सही समय और मात्रा जानना भी है जरूरी

रोज बच्चों को दूध देना फायदेमंद हो सकता है, लेकिन उनकी उम्र के अनुसार सही समय और सही मात्रा जानना बहुत जरूरी है।

Update: 2025-12-25 07:00 GMT

क्या बच्चों को रोज दूध देना सही है? सही समय और सही मात्रा जानना है जरूरी

नई दिल्ली: सर्दियों में दूध को हर उम्र के लोगों के लिए फायदेमंद माना जाता है। इस मौसम में दूध के साथ गुड़, खजूर या केसर मिलाकर पीने की परंपरा भी है। खासकर बच्चों के मामले में दूध पर ज्यादा ध्यान दिया जाता है, क्योंकि बढ़ती उम्र में मजबूत हड्डियों और मांसपेशियों के लिए दूध जरूरी माना जाता है। लेकिन सवाल यह है कि क्या हर बच्चे को दूध पीना चाहिए और क्या रोज दूध देना सही है?

दरअसल, हर बच्चा अलग होता है और उसकी पाचन क्षमता भी अलग-अलग हो सकती है। इसलिए बच्चों को दूध जबरदस्ती नहीं पिलाना चाहिए, बल्कि पहले उनकी डाइजेशन को समझना जरूरी है। आयुर्वेद के अनुसार, सही प्रकार का दूध, सही मात्रा में और सही समय पर लेने से ही शरीर को पूरा पोषण मिलता है। ऐसे में पहले यह जानना जरूरी है कि दूध इतना आवश्यक क्यों माना जाता है।

ग्रोइंग स्टेज में बच्चों की मांसपेशियों को मजबूती प्रदान करने के लिए, हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए, लंबाई को बढ़ाने में और दांतों की मजबूती के लिए दूध जरूरी है, लेकिन हर दिन बच्चों के लिए एक जैसा नहीं होता है। बच्चों की पाचन शक्ति बहुत जल्दी प्रभावित होती है, इसलिए बच्चों को रोजाना दूध पिलाना जरूरी नहीं है।

अब सवाल उठता है कि बच्चों को कब दूध नहीं देना चाहिए। बच्चों को बार-बार खांसी होने पर, पेट फूलने पर, गैस बनने पर, पेट खराब होने पर, और भूख न लगने पर दूध नहीं देना चाहिए। ये लक्षण संकेत देते हैं कि बच्चों को दूध पचाने में परेशानी हो रही है। बच्चों की पाचन शक्ति बड़ों की तुलना में कमजोर होती है और दूध को पचाने में पेट को दोगुनी मेहनत करनी पड़ती है। दूध को पचाने में कम से कम 2-3 घंटे लगते हैं। ऐसी स्थिति में बच्चों को दूध न दें।

अब ये भी जानना जरूरी है कि दूध किस तरीके से बच्चों को देना सही है। पहला, बच्चों को हमेशा गर्म दूध दें। गर्म दूध के सेवन से पेट में गैस और पेट फूलने की परेशानी कम होती है और सर्दियों में शरीर भी गर्म रहता है। दूसरा, बच्चों को रात के समय दूध न दें। रात के समय शरीर गतिविधि नहीं कर पाता है, जिसकी वजह से बच्चों को दूध पचाने में परेशानी हो सकती है। तीसरा, बच्चों को खाली दूध न दें। दूध में केसर, हल्दी या सौंठ मिलाकर दें। ये बच्चों को दूध पचाने में मदद करेगा।

Tags:    

Similar News