बॉडी बनाने के चक्कर में कहीं खो न दें पिता बनने का सुख! एक्सपर्ट से जानें सप्लीमेंट्स के घातक नुकसान

कई सप्लीमेंट्स में छिपे हुए स्टेरॉयड और सिंथेटिक तत्व होते हैं, जो पुरुषों की फर्टिलिटी को बर्बाद कर सकते हैं.

Update: 2026-03-27 10:00 GMT

जिम जाकर वर्कआउट करना सेहत के लिए अच्छी बात है, लेकिन मसल्स बनाने के लिए समय लगता है और युवा जल्दी मसल्स बनाने की चाहत युवाओं को खतरनाक सप्लीमेंट्स की ओर धकेल रही है, बाजार में मिलने वाले कई सप्लीमेंट्स में छिपे हुए स्टेरॉयड और सिंथेटिक तत्व होते हैं, जो पुरुषों की फर्टिलिटी (प्रजनन क्षमता) को पूरी तरह बर्बाद कर सकते हैं.

टेस्टोस्टेरोन इंजेक्शन: शरीर के लिए एक 'धोखा'

तेजी से बॉडी बनाने के लिए कई युवा टेस्टोस्टेरोन के इंजेक्शन लेने लगते हैं. डॉ. सोनाली गुप्ता के अनुसार, जब आप बाहर से यह हार्मोन लेते हैं, तो आपके दिमाग को संकेत मिलता है कि शरीर में पर्याप्त हार्मोन मौजूद है. इसके बाद शरीर अपना प्राकृतिक टेस्टोस्टेरोन बनाना बंद कर देता है. टेस्टिकल्स का कामकाज ठप हो जाता है और वे सिकुड़ने लगते हैं. स्पर्म प्रोडक्शन बेहद कम हो जाता है, जिससे फर्टिलिटी खत्म हो जाती है.

जीरो स्पर्म काउंट का खतरा (Azoospermia)

जिम सप्लीमेंट्स में छिपे हुए एनाबॉलिक स्टेरॉयड पुरुषों में 'एजोस्पर्मिया' यानी जीरो स्पर्म काउंट का कारण बन सकते हैं. ये न केवल शुक्राणुओं की संख्या कम करते हैं, बल्कि उनकी गतिशीलता और आकार को भी खराब कर देते हैं. जो युवा लंबे समय तक इनका इस्तेमाल करते हैं, उनकी फर्टिलिटी को इलाज के जरिए वापस लाना भी बहुत मुश्किल हो जाता है.

सप्लीमेंट्स में छिपा हुआ 'धीमा जहर'

बाजार में मिलने वाले कई अनऑथराइज्ड 'मास गेनर' या 'प्री-वर्कआउट' सप्लीमेंट्स के लेबल पर पूरी जानकारी नहीं दी जाती है. युवाओं को लगता है कि वे केवल प्रोटीन पी रहे हैं, लेकिन वास्तव में वे स्टेरॉयड ले रहे होते हैं. इसके अन्य गंभीर नुकसानों में शामिल हैं. जैसे, लिवर और किडनी पर दबाव- ये अंग शरीर की गंदगी साफ करते हैं, लेकिन सप्लीमेंट्स का ओवरडोज इन्हें डैमेज कर देता है. हार्मोनल असंतुलन- शरीर का एंडोक्राइन सिस्टम बाधित हो जाता है. यौन समस्याएं-लिबिडो (कामेच्छा) में कमी और इरेक्टाइल डिस्फंक्शन जैसी परेशानियां पैदा हो सकती हैं.

Tags:    

Similar News