जेफ बेजोस का स्ट्रेस मंत्र, तनाव दूर करने के लिए टालें नहीं, बल्कि उठाएं पहला कदम, जानें अन्य दिग्गजों के सीक्रेट्स

दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों में से एक और अमेज़न (Amazon) के संस्थापक जेफ बेजोस का मानना है कि यह तनाव का इलाज नहीं है.

Update: 2026-03-02 09:00 GMT

जब जीवन अस्त-व्यस्त लगने लगता है, तो अक्सर हम समस्याओं को टालने या उन्हें नजरअंदाज करने की कोशिश करते हैं. लेकिन दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों में से एक और अमेज़न (Amazon) के संस्थापक जेफ बेजोस का मानना है कि यह तनाव का इलाज नहीं है. बेजोस के अनुसार, तनाव का असली कारण किसी समस्या का होना नहीं, बल्कि उसके समाधान के लिए कुछ न करना है. 234 बिलियन डॉलर की संपत्ति के मालिक जेफ बेजोस ने 2017 में एक इंटरव्यू के दौरान बताया किया था कि वे तनाव को अपने शरीर के एक "सिग्नल" के रूप में देखते हैं.

चिंता का क्या है इलाज

एक्शन ही इलाज है-बेजोस कहते हैं, "जैसे ही मैं किसी समस्या की दिशा में पहला कदम उठाता हूं, मेरा तनाव गायब हो जाता है." उनके लिए, चिंता को प्रेरणा (Motivation) में बदलना ही सफलता की कुंजी है.

टीम वर्क और इनोवेशन- बेजोस अकेले परेशान होने के बजाय दोस्तों और सहयोगियों के साथ मिलकर "प्रॉब्लम सॉल्विंग" की सलाह देते हैं. जब आप समाधान खोजने के लिए दिमाग लगाते हैं, तो तनाव 'मजे' (Fun) में बदल जाता है.

अन्य दिग्गज CEOs के स्ट्रेस-फ्री फॉर्मूले

जहां बेजोस समस्याओं से सीधे टकराने में विश्वास रखते हैं, वहीं अन्य सफल लीडर्स ने अलग तरीके अपनाए हैं. ये बर्नआउट से बचने के लिए 'तीन गैर-परक्राम्य' (Non-negotiables) नियमों का पालन करते हैं-रोजाना ध्यान (Meditation), नियमित व्यायाम, और परिवार के लिए सुरक्षित समय. वे अनुशासन और संतुलन को तनाव का सबसे बड़ा दुश्मन मानते हैं.

डामोला एडामोलेकन (CEO, रेड लॉबस्टर)- 37 वर्षीय यह युवा CEO 'इमोशनल कंट्रोल' यानी भावनात्मक नियंत्रण पर जोर देते हैं. उनके अनुसार, विपरीत परिस्थितियों में आवेग में प्रतिक्रिया देने के बजाय, रुककर स्थिति का आकलन करना और सोच-समझकर जवाब देना टीम में स्थिरता और भरोसा पैदा करता है.

नडेला का दृष्टिकोण बेजोस से मिलता-जुलता है, लेकिन वे वर्क-लाइफ हार्मोनी (काम और जीवन में सामंजस्य) और लचीली नीतियों पर ध्यान केंद्रित करते हैं. वे मानते हैं कि कर्मचारियों से खुला संवाद करना और उन्हें बर्नआउट से बचाना एक लीडर के अपने तनाव को भी कम करता है.

Tags:    

Similar News