तमन्ना भाटिया की फिटनेस का राज, वर्कआउट से पहले क्या खाएं और किन चीजों से बचें? सेलिब्रिटी ट्रेनर के खास टिप्स

फिटनेस के पीछे सिर्फ जिम में पसीना बहाना ही नहीं, बल्कि सही पोषण (Nutrition) का भी बड़ा हाथ होता है.

Update: 2026-03-11 07:45 GMT

अभिनेत्री तमन्ना भाटिया की टोन्ड बॉडी और जबरदस्त एनर्जी हमेशा फैंस को हैरान करती है, लेकिन इस फिटनेस के पीछे सिर्फ जिम में पसीना बहाना ही नहीं, बल्कि सही पोषण (Nutrition) का भी बड़ा हाथ है. तमन्ना के सेलिब्रिटी ट्रेनर सिद्धार्थ सिंह ने हाल ही में खुलासा किया है कि वर्कआउट से पहले आप जो खाते हैं, वही आपकी परफॉर्मेंस तय करता है.

प्री-वर्कआउट मील: क्या है सही चुनाव?

सिद्धार्थ सिंह के अनुसार, एक्सरसाइज से पहले ऐसा भोजन करना चाहिए जो पचने में आसान हो और शरीर को निरंतर एनर्जी दे. हाई-क्वालिटी कार्ब्स और मीडियम प्रोटीन का कॉम्बिनेशन मांसपेशियों को ताकत देता है. अगर आप एक घंटे के भीतर वर्कआउट शुरू करने वाले हैं, तो ग्रीक योगर्ट और ताजे फल एक बेहतरीन ऑप्शन हैं. पानी, प्रोटीन पाउडर, केला और बेरीज से बनी स्मूदी हाइड्रेशन और एनर्जी दोनों प्रदान करती है. केला, संतरा या सेब जैसे फल इंस्टेंट एनर्जी बूस्ट के लिए सबसे अच्छे माने जाते हैं.

वर्कआउट से पहले इन 3 चीजों को कहें 'ना'

तले-भुने स्नैक्स और भारी भोजन पचने में लंबा समय लेते हैं। इससे जिम में सुस्ती और पेट में बेचैनी (Discomfort) महसूस हो सकती है. वैसे तो फाइबर सेहत के लिए अच्छा है, लेकिन वर्कआउट से ठीक पहले यह ब्लोटिंग, गैस या पेट में ऐंठन का कारण बन सकता है. मीठी चीजें आपको तुरंत एनर्जी तो देती हैं, लेकिन कुछ ही देर में शरीर थक जाता है (Energy Crash), जिससे आप लंबे समय तक वर्कआउट नहीं कर पाते.

एक्सपर्ट टिप: पाचन का रखें ख्याल

वर्कआउट के दौरान शरीर का सारा ध्यान मांसपेशियों पर होना चाहिए, न कि भारी भोजन को पचाने पर. फाइबर और फैट कम रखने से शरीर हल्का महसूस करता है और आप ज्यादा इंटेंसिटी के साथ एक्सरसाइज कर पाते हैं.

Tags:    

Similar News