बिना दवा के शरीर को रखना है निरोग, प्रकृति दिखाएगी स्वस्थ रखने का रास्ता
आज के समय में हर कोई निरोगी काया चाहता है, लेकिन सवाल है कि कैसे निरोगी काया को पाया जा सकता है.
आज के समय में हर कोई निरोगी काया चाहता है, लेकिन सवाल है कि कैसे निरोगी काया को पाया जा सकता है. इस सवाल का एक ही जवाब है, अपने शरीर को समझना. हमारे शरीर में इतनी क्षमता होती है कि वह हर बीमारी से लड़ सकता है और बिना दवा के अच्छा जीवन जी सकता है. बिना दवा के जीवन जीना सिर्फ एक विचार नहीं, बल्कि अच्छी जीवनशैली का संकेत है.
अपने शरीर के संकेत को जानें
आयुर्वेद के मुताबिक, आज के समय में आधुनिक जीवनशैली और खान-पान ही बीमारियों की जड़ है, और यही कारण है कि अब प्रकृति के पास वापस लौटने का समय आ गया है. जितना आप प्रकृति के पास जाएंगे, बीमारी उतना ही दूर हो जाएगी. बिना दवा के स्वस्थ जीवनशैली जीने के लिए कुछ चीजों को जीवन में वापस लाना होगा. पहला स्टेप है स्व निदान, यानी पहले खुद की बीमारी की पहचान करें.
हमारा शरीर कभी झूठ नहीं बोलता है, और जब भी शरीर में किसी तरह की कोई परेशानी होती है तो कुछ न कुछ संकेत जरूर मिलता है. इसके लिए शरीर के कुछ मुख्य लक्षण जानने की जरूरत है, जैसे जोड़ों का दर्द, कमजोरी, घटता हुआ वजन, अचानक धुंधला दिखना, बुखार, और कब्ज होना. यह कारण शरीर की आंतरिक गड़बड़ी को दर्शाते हैं.
प्राकृतिक दवाओं का इस्तेमाल
दूसरा स्टेप है प्राकृतिक दवाओं का इस्तेमाल. हमारा मतलब किसी दवा से नहीं, बल्कि प्रकृति से करीब रहना और समय ही है. इसके लिए समय पर आहार लेना जरूरी है और जीवनशैली में प्रकृति से मिले ताजे फलों का सेवन करना भी जरूरी है. यही ताजे फल हैं, जो दवा के इस्तेमाल को कम करने में मदद करते हैं. इसके अलावा, रोज कम से कम आधे घंटे प्रकृति से जुड़ना भी जरूरी है. नंगे पांव घास पर चले और पेड़ों को गले लगाएं.इससे तनाव कम होता है और शरीर मानसिक रूप से स्वस्थ महसूस करता है.
शरीर में सुधार होने पर होते हैं ये बदलाव
तीसरा स्टेप है सुधार का चरण. इस समय आप खुद शरीर में बदलाव महसूस करेंगे. जैसे जोड़ों के दर्द में आराम मिलेगा और फल खाने से पेट से संबंधित रोगों में भी आराम मिलेगा. शरीर धीरे-धीरे खुद को हील करना शुरू कर देगा. अगर इसके बाद कभी-कभार बुखार की समस्या होती है तो दवा लेने की बजाय गर्म पानी में पैरों को भिगोकर बैठ जाए, इससे भले ही शरीर का तापमान बढ़ेगा, लेकिन बुखार ठीक होने में मदद मिलेगी. हमारा शरीर का तापमान तभी गर्म होता है, जब शरीर में बैक्टीरिया का हमला होता है. संक्रमण से लड़ने के लिए शरीर तापमान को बढ़ा देते हैं और एंटीबॉडी बनाना शुरू कर देते हैं. इसके साथ ही कोशिश करें कि रोजाना कुछ पत्ते नीम के जरूर चबाए। यह शरीर के आधे से ज्यादा रोगों को समाप्त कर देगा.
input IANS