केवड़े के फूल के फायदे: तनाव से राहत और सेहत के लिए प्राकृतिक उपाय

जानें केवड़े के फूल के फायदे, तनाव कम करने और सेहत सुधारने का प्राकृतिक उपाय।

Update: 2025-12-24 10:00 GMT

केवड़े के फायदे: तनाव कम और सेहत बढ़ाए

नई दिल्ली: केवड़ा भारत की पारंपरिक आयुर्वेदिक चिकित्सा में खास महत्व रखता है। इसकी खुशबू इतनी मधुर है कि यह पूजा में भी भगवान को प्रिय है और इत्र, शर्बत और मिठाइयों में भी इस्तेमाल होता है।

केवड़े के औषधीय गुण भी कमाल के हैं। पुराने आयुर्वेदिक ग्रंथ जैसे चरक संहिता और सुश्रुत संहिता में इसके फूलों और तेल के इस्तेमाल का विस्तार से वर्णन मिलता है। केवड़े का तेल और अर्क तनाव कम करने, सिर दर्द दूर करने, जोड़ों के दर्द में राहत देने, पाचन सुधारने और इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करता है। यह शरीर को प्राकृतिक रूप से साफ करता है और कई बीमारियों से बचाव करता है।

केवड़े का वैज्ञानिक नाम Pandanus odoratissimus है। आयुर्वेद के अनुसार फूल सिर्फ सुंदरता के लिए नहीं, बल्कि पूरे शरीर और मन की सेहत के लिए भी फायदेमंद होते हैं। केवड़ा प्राकृतिक चिकित्सा का एक अहम हिस्सा माना जाता है।

केवड़े के फूलों से निकाले गए एसेंशियल ऑयल तनाव दूर करने और मानसिक संतुलन बनाए रखने में मदद करता है। सुगंध सूंघने या तेल की मालिश से मन शांत होता है। सिर दर्द, माइग्रेन या कान दर्द में इसके तेल का लेप राहत देता है। जोड़ों के दर्द, गठिया और सूजन में यह एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से आराम पहुंचाता है।

केवड़े का अर्क भूख बढ़ाता है और पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है, जिससे अपच या गैस की समस्या दूर होती है।

आयुर्वेद के मुताबिक केवड़ा बुखार और शरीर की थकावट मिटाने में भी उपयोगी है। इसके शर्बत या अर्क से शरीर को ठंडक मिलती है और कमजोरी दूर होती है। गर्मी के दिनों में इसका शर्बत एनर्जी और ठंडक के लिए इस्तेमाल होता है। इसके शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट गुण फ्री रैडिकल्स से लड़ते हैं। इसमें एंटीवायरल, एंटी एलर्जी, एंटी प्लेटलेट और एंटी कैंसर गुण भी पाए जाते हैं।

यह शरीर को शुद्ध करता है और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है। फूलों को चबाने से सांस ताजा रहती है और इसे खाद्य पदार्थों में संरक्षक के रूप में भी इस्तेमाल किया जाता है।

आज के समय में केवड़ा के गुणों को अपनाकर दवाओं से बचा जा सकता है, लेकिन इसका इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

Tags:    

Similar News