न्यूट्रिशनिस्ट के 5 टिप्स, जिनसे 30 दिन में घटा सकते हैं 10 किलो वजन, बस रोज रात को ये काम करना छोड़ना होगा!
घंटों बैठकर काम करना, जंक फूड का बढ़ता सेवन और शारीरिक गतिविधियों की कमी— ये सभी कारण मोटापे को तेजी से बढ़ा रहे हैं।
आज की आधुनिक जीवनशैली में वजन बढ़ना एक आम समस्या बन गई है। घंटों बैठकर काम करना, जंक फूड का बढ़ता सेवन और शारीरिक गतिविधियों की कमी— ये सभी कारण मोटापे को तेजी से बढ़ा रहे हैं। ऐसे में वजन कम करना सिर्फ दिखावे के लिए नहीं, बल्कि अच्छे स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी हो गया है।
वजन कम करना अक्सर मुश्किल लगता है, लेकिन सही रणनीति, नियमितता और सही आदतों से यह संभव हो सकता है। न्यूट्रिशनिस्ट Amaka ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक पोस्ट शेयर कर ऐसे 5 आसान उपाय बताए हैं, जिन्हें अपनाकर 30–60 दिनों में 10 किलो तक वजन घटाने में मदद मिल सकती है।
1. रोज़ प्रोटीन से भरपूर भोजन करें
अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो हर दिन कम से कम एक हाई-प्रोटीन मील जरूर लें।
- इससे बार-बार भूख लगना कम होता है
- मेटाबॉलिज्म तेज होता है
- शरीर फैट स्टोर करने की बजाय फैट बर्न करने लगता है
उदाहरण: उबले अंडे, ग्रिल्ड चिकन, ग्रीक योगर्ट, चिया सीड्स आदि।
2. रोज़ 10,000 कदम चलें
हर दिन 10,000 कदम चलने से कैलोरी तेजी से बर्न होती है।
- धीरे-धीरे पेट की चर्बी कम होती है
- शरीर लगातार फैट बर्न करता रहता है
- अगर संभव हो तो हल्की वेट ट्रेनिंग भी करें
3. सुबह नींबू-अदरक वाला गर्म पानी पिएं
सुबह गर्म पानी में नींबू और अदरक मिलाकर पीने से:
- पाचन बेहतर होता है
- पेट फूलना कम होता है
- फैट बर्निंग प्रोसेस एक्टिव होता है
4. रात 7 बजे के बाद खाना बंद करें (हल्का डिनर लें)
अगर आप शाम 7 बजे के बाद खाना बंद कर देते हैं और हल्का डिनर लेते हैं:
- हार्मोन संतुलित रहते हैं
- रात की भूख (cravings) कम हो जाती है
- शरीर सोते समय भी फैट बर्न करता है
5. हफ्ते में 1–2 बार डिटॉक्स करें
न्यूट्रिशनिस्ट के अनुसार:
- सुबह सिर्फ फल खाएं
- दोपहर में हाई-प्रोटीन सलाद लें
- रात में ग्रीन स्मूदी लें
इससे पाचन सिस्टम रीसेट होता है और वजन कम करने की प्रक्रिया तेज होती है।