दिल ही नहीं, फेफड़ों को भी फौलाद बना देगा 'Life’s Essential 8',नई रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा

अपने फेफड़ों को स्वस्थ्य रखने के लिए इन चीजों का ध्यान रखना चाहिए.

Update: 2026-03-05 13:15 GMT

अब तक हम जानते थे कि अच्छी जीवनशैली केवल दिल की बीमारियों से बचाती है, लेकिन एक ताज़ा रिसर्च ने नई उम्मीद जगाई है हालिया रिसर्च के अनुसार, 'लाइफ्स एसेंशियल 8' (Life’s Essential 8) फ्रेमवर्क का पालन करने से न केवल हृदय स्वास्थ्य बेहतर होता है, बल्कि यह क्रॉनिक लोअर रेस्पिरेटरी डिजीज (CLRD) जैसे अस्थमा और सीओपीडी (COPD) से भी सुरक्षा प्रदान करता है.

क्या है 'Life’s Essential 8'?

यह अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन द्वारा निर्धारित 8 स्वास्थ्य व्यवहारों और नैदानिक मापदंडों का एक समूह है, जो बेहतर स्वास्थ्य की नींव रखते हैं:

  • बेहतर आहार (Diet)
  • शारीरिक सक्रियता (Physical Activity)
  • तंबाकू से दूरी (Tobacco Exposure)
  • स्वस्थ नींद (Sleep Health)
  • सही वजन (Body Weight)
  • ब्लड प्रेशर नियंत्रण (Blood Pressure)
  • ब्लड शुगर लेवल (Blood Glucose)
  • कोलेस्ट्रॉल प्रबंधन (Cholesterol)

रिसर्च के चौंकाने वाले आंकड़े

नेशनल हेल्थ एंड न्यूट्रिशन एग्जामिनेशन सर्वे (2007-2018) के आंकड़ों का विश्लेषण करते हुए रिसर्च ने 20 से 79 वर्ष के 10,000 से अधिक वयस्कों पर स्टडी किया. लगभग 8 वर्षों के फॉलो-अप के बाद जो नतीजे सामने आए, वे गौर करने वाले हैं. उच्च 'लाइफ्स एसेंशियल 8' स्कोर वाले लोगों में सांस संबंधी बीमारियों से होने वाली मृत्यु का जोखिम 44% कम पाया गया. स्कोर में हर 10 अंकों की वृद्धि से अस्थमा के जोखिम में 12% और क्रॉनिक ब्रोंकाइटिस में 19% की कमी देखी गई. सबसे प्रभावशाली असर यहाँ दिखा, जहाँ सीओपीडी के जोखिम में 37% और वातस्फीति (Emphysema) के खतरे में 41% तक की गिरावट दर्ज की गई.

दिल और फेफड़ों का गहरा संबंध

स्टडी यह स्पष्ट करता है कि स्वस्थ जीवनशैली के कारक जैसे, धूम्रपान न करना, सही वजन और नियमित व्यायाम, सीधे तौर पर फेफड़ों की कार्यक्षमता (Lung Function) को बढ़ाते हैं. यह रिसर्च साबित करती है कि जीवनशैली में छोटे-छोटे सुधार भी सांस संबंधी गंभीर बीमारियों को रोकने में "लीनियर" (Linear) यानी सीधा असर डालते हैं.

Tags:    

Similar News