• Health Dialogues
Health Dialogues
  • Home
  • Latest News
  • Health Topics
    • Bone Health
    • Brain Health
    • Cancer Awareness
    • Children Health
    • Diabetes Health
    • ENT Health
    • Eye Health
    • Geriatric Health
    • Gut Health
    • Heart Health
    • Kidney Health
    • Liver Health
    • Men's Health
    • Mental Health
    • Metabolic Health
    • Oral Health
    • Reproductive Health
    • Respiratory Health
    • Sexual Health
    • Skin & Hair Care
    • Vaccines
    • Women's Health
  • Health Tube
  • MDTV
  • Viral Sach (Fact Check)
    • Bone Health Fact Check
    • Brain Health Fact Check
    • Cancer Related Fact Check
    • Child Care Fact Check
    • Dental and Oral health fact check
    • Diabetes and Metabolic Health fact check
    • Diet and Nutrition Fact Check
    • Eye Health Fact Check
    • Fitness fact check
    • Gut health fact check
    • Heart health fact check
    • Kidney health fact check
    • Liver health fact check
    • Medical education fact check
    • Men's health fact check
    • Neurology Fact Check
    • Respiratory Fact Check
    • Skin and Hair Care Fact Check
    • Vaccine and Immunization fact check
    • Women's health fact check
  • Health FAQ
  • Vaccines
    • Vaccines News
    • Vaccines Perspective
  • Web Stories
Health Dialogues
CLOSE
  • Home
  • Latest News
  • Health Topics
    • Bone Health
    • Brain Health
    • Cancer Awareness
    • Children Health
    • Diabetes Health
    • ENT Health
    • Eye Health
    • Geriatric Health
    • Gut Health
    • Heart Health
    • Kidney Health
    • Liver Health
    • Men's Health
    • Mental Health
    • Metabolic Health
    • Oral Health
    • Reproductive Health
    • Respiratory Health
    • Sexual Health
    • Skin & Hair Care
    • Vaccines
    • Women's Health
  • Health Tube
  • MDTV
  • Viral Sach (Fact Check)
    • Bone Health Fact Check
    • Brain Health Fact Check
    • Cancer Related Fact Check
    • Child Care Fact Check
    • Dental and Oral health fact check
    • Diabetes and Metabolic Health fact check
    • Diet and Nutrition Fact Check
    • Eye Health Fact Check
    • Fitness fact check
    • Gut health fact check
    • Heart health fact check
    • Kidney health fact check
    • Liver health fact check
    • Medical education fact check
    • Men's health fact check
    • Neurology Fact Check
    • Respiratory Fact Check
    • Skin and Hair Care Fact Check
    • Vaccine and Immunization fact check
    • Women's health fact check
  • Health FAQ
  • Vaccines
    • Vaccines News
    • Vaccines Perspective
  • Web Stories
Begin typing your search above and press return to search.
Home  > Medical Article

ह्रदय रोग: दिल की उन परेशानियों को समझिए जो चुपचाप बढ़ती हैं

undefinedWritten by Dr. Prem Aggarwal undefined Reviewed by Dr. Prem Aggarwal
Published On 2025-11-05T16:36:25+05:30  |  Updated On 5 Nov 2025 11:06 AM GMT
  • जानिए दिल संबंधी रोग क्या हैं?
  • दिल को प्रभावित करने वाली प्रमुख स्थितियाँ
  • हृदय रोग के लक्षण
  • हृदय रोग का उपचार
  • जांच और पहचान
  • कब डॉक्टर से संपर्क करें?
  • दिल के लिए ज़रूरी बातें
Heart Disease: Understanding the Silent Threat to Your Heart

आपका दिल एक दिन में करीब एक लाख बार धड़कता है- हर सांस, हर सोच, और हर कदम को ताकत देते हुए। पर क्या होगा अगर यही दिल धीरे-धीरे कमज़ोर पडने लगे?

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार, ह्रदय संबंधी रोग दुनिया भर में मौत का सबसे बड़ा कारण हैं, हर साल लगभग 1.8 करोड़ लोग ह्रदय सम्बंधित बीमारियों से अपनी जान गवाते हैं, यानी हर तीन में से एक मौत दिल की बीमारी के कारण होती है।

ह्रदय रोग सिर्फ एक बीमारी नहीं बल्कि कई तरह कि स्थितियों का समूह है जो दिल की संरचना, धड़कन या खून के प्रवाह को प्रभावित करता है। अक्सर ये समस्याएँ धीरे-धीरे और बिना किसी शुरुआती लक्षण के बढ़ती हैं — जब तक एक दिन अचानक सीने में दर्द, थकान या सांस फूलने जैसे संकेत न मिलें।

इन संकेतों को पहचानना और समय रहते डॉक्टर से परामर्श लेना, आपका जीवन बचा सकता है।


जानिए दिल संबंधी रोग क्या हैं?

“ह्र्दय रोग” एक विस्तृत शब्द है जिसमें दिल और खून की नलियों को प्रभावित करने वाली कई स्थितियाँ शामिल हैं।

इसके कारणों में धमनियों का बंद या पतला होना, दिल की धड़कन का अनियमित होना, वाल्व का खराब होना, दिल की मांसपेशियों का कमज़ोर पड़ना, या जन्म से दिल की बनावट में खराबी शामिल हो सकते हैं।

अधिकांश दिल से जुडी बीमारियों मे एक चीज़ समान पायी जाती है- यह दिल की शरीर के अंगों तक ऑक्सीजन युक्त खून पहुंचाने की क्षमता को प्रभावित करती हैं।

समय के साथ यही ऑक्सीजन की कमी से शरीर के अन्य अंगों को नुक्सान पहुचती है और दिल का दौरा (Heart Attack), स्ट्रोक, या हार्ट फेलियर जैसी गंभीर स्थितियों का खतरा बढ़ जाता है।


दिल को प्रभावित करने वाली प्रमुख स्थितियाँ

दिल एक बेहद अहम अंग है, जो अगर ज़रा भी कमज़ोर पड़े तो पूरे शरीर पर असर डालता है।

सबसे आम समस्याएँ निम्नलिखित हैं:

• कोरोनरी आर्टरी डिज़ीज़ (Coronary Artery Disease): जब धमनियों या खून की नलियों में फैट और कोलेस्ट्रॉल जमा हो जाता है, तो दिल तक खून का प्रवाह कम हो जाता है। यह दिल के दौरे (Heart Attack) का सबसे सामान्य कारण है।

• अतालता (Arrhythmias): जब दिल की धड़कन को नियंत्रित करने वाली इलेक्ट्रिकल प्रणाली खराब हो जाती है, तो दिल बहुत तेज़, बहुत धीमा या अनियमित रूप से धड़कने लगता है।

• जन्मजात हृदय दोष (Congenital Heart Defects): जन्म से मौजूद दिल की बनावट में खराबी, जो खून के प्रवाह को प्रभावित करती है।

• कार्डियोमायोपैथी (Cardiomyopathy): दिल की मांसपेशियों का कमज़ोर या मोटा हो जाना, जिससे पंपिंग की क्षमता कम हो जाती है।

• हृदय वाल्व रोग (Heart Valve Disease): जब दिल के वाल्व ठीक से नहीं खुलते या बंद नहीं होते, या बहुत संकरे हो जाते हैं — तो दिल को ज़्यादा मेहनत करनी पड़ती है।

इनमें से हर स्थिति के अलग-अलग कारण और चेतावनी संकेत हो सकते हैं, इसलिए शुरुआती पहचान और समय पर इलाज बहुत ज़रूरी है।


हृदय रोग के लक्षण

1. रक्त वाहिनियों से जुड़ी बीमारी (कोरोनरी आर्टरी डिज़ीज़)

यह सबसे आम और खतरनाक हृदय रोग है।

जब धमनियों या खून की नलियों में फैट और कोलेस्ट्रॉल (प्लाक) जमने लगता है, तो ये नलियाँ संकरी या बंद हो जाती हैं।

इससे दिल तक खून और ऑक्सीजन का प्रवाह कम हो जाता है।

लक्षण:

• सीने में दबाव, भारीपन या दर्द (एंजाइना)

• सांस फूलना

• दर्द का हाथ, गर्दन, जबड़े या पीठ तक फैलना

• थोड़ी-सी मेहनत पर भी थकान या पसीना आना

यह गंभीर क्यों है:

जब कोई धमनी पूरी तरह बंद हो जाती है, तो दिल का दौरा (Heart Attack) पड़ सकता है — यह एक गंभीर स्थिति है, जिसमें समय पर इलाज न मिला तो जानलेवा साबित हो सकती है।

2. असामान्य धड़कन से होने वाला हृदय रोग (अतालता / Arrhythmias)

हमारे दिल की धड़कन एक इलेक्ट्रिकल सिस्टम द्वारा नियंत्रित होती है।

जब यह प्रणाली खराब हो जाती है या गलत संकेत भेजती है, तो दिल की धड़कन बहुत तेज़, बहुत धीमी, या अनियमित हो सकती है।

लक्षण:

• दिल का तेज़ धड़कना या फड़कन महसूस होना

• चक्कर आना या अचानक बेहोश हो जाना

• सीने में भारीपन या असहजता

• सांस फूलना

• गंभीर मामलों में अचानक गिर जाना या चक्कर आ जाना।

ज़रूरी जानकारी: अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन (AHA) के अनुसार, वेंट्रिकुलर फिब्रिलेशन जैसी अतालताएँ सडन कार्डिएक अरेस्ट (Sudden Cardiac Arrest) का प्रमुख कारण हैं,

जो सभी दिल से जुड़ी मौतों के लगभग 50% मामलों के लिए ज़िम्मेदार हैं।

3. जन्मजात हृदय दोष (Congenital Heart Defects)

ये वे दिल की बनावट से जुड़ी समस्याएँ हैं जो जन्म से मौजूद होती हैं।

कुछ मामलों में ये नवजात शिशुओं में तुरंत पता चल जाती हैं, जबकि कुछ बड़ी उम्र तक छिपी रहती हैं।

बच्चों में लक्षण: त्वचा का नीला पड़ना, तेज़ सांस लेना या दूध पीने में कठिनाई।

वयस्कों में लक्षण: थकान, सांस फूलना, पैरों या पेट में सूजन।

ध्यान दें: आधुनिक सर्जरी और कैथेटर आधारित उपचारों की मदद से अब ज्यादातर जन्मजात हृदय दोषों का सफल इलाज या नियंत्रण संभव है।

4. दिल की मांसपेशियों की बीमारी (Cardiomyopathy)

कार्डियोमायोपैथी में दिल की मांसपेशियाँ कमज़ोर या सख्त हो जाती हैं, जिससे दिल की खून पंप करने की क्षमता कम हो जाती है।

यह समस्या हाई ब्लड प्रेशर, संक्रमण, शराब का सेवन या आनुवंशिक कारणों से हो सकती है।

लक्षण:

• थकान या कमजोरी महसूस होना

• पैरों या पेट में सूजन

• धड़कन का अनियमित होना

• सांस फूलना, खासकर किसी काम के दौरान

क्यों ज़रूरी है:

अगर समय पर इलाज न किया जाए, तो कार्डियोमायोपैथी हार्ट फेलियर तक पहुँच सकती है — जिसमें दिल शरीर की ज़रूरत के अनुसार खून पंप नहीं कर पाता।

5. हृदय वाल्व की बीमारी (Heart Valve Disease)

दिल में चार वाल्व होते हैं जो खून के सही दिशा में बहाव को नियंत्रित करते हैं।

जब ये वाल्व पूरी तरह खुलते और बंद नहीं होते, या इनमें लीकेज होने लगता है, तो दिल को ज़्यादा मेहनत करनी पड़ती है, जिससे उस पर दबाव बढ़ता है।

लक्षण:

• सीने में जकड़न या सांस लेने में तकलीफ़

• धड़कन की असामान्य आवाज़ (Heart Murmur)

• काम करते समय जल्दी थकान महसूस होना

• एड़ियों या पैरों में सूजन

अगर इलाज न किया जाए तो वाल्व की यह समस्या धीरे-धीरे दिल का आकार बढ़ाने, अनियमित धड़कन (Arrhythmia) या हार्ट फेलियर का कारण बन सकती है।


हृदय रोग का उपचार

हृदय रोग का इलाज उसकी गंभीरता और प्रकार पर निर्भर करता है।

शुरुआती अवस्था में जीवनशैली में बदलाव सबसे प्रभावी उपचार माना जाता है — जैसे संतुलित आहार लेना, नियमित व्यायाम करना, तनाव कम करना और वजन नियंत्रित रखना।

कई मामलों में डॉक्टर विशेष उपचार प्रक्रियाएँ सलाह देते हैं, जैसे —

• एंजियोप्लास्टी: बंद या संकरी धमनियों को खोलने की प्रक्रिया।

• बाईपास सर्जरी: जब खून के प्रवाह के लिए नई राह बनाई जाती है।

• पेसमेकर या डिवाइस इम्प्लांटेशन: दिल की धड़कन को नियंत्रित करने के लिए।

• वाल्व रिपेयर या रिप्लेसमेंट सर्जरी: खराब दिल के वाल्व को ठीक करने या बदलने के लिए।

समय पर इलाज और नियमित जांच से दिल को लंबे समय तक स्वस्थ रखा जा सकता है।


जांच और पहचान

हृदय रोग का सही कारण पता लगाने के लिए डॉक्टर कुछ जांचें करवाते हैं, जैसे —

• ईसीजी (ECG) से दिल की धड़कन के असामान्य होने का पता लगाया जाता है।

• इकोकार्डियोग्राम (Echo) से दिल की पंपिंग क्षमता और वाल्व की स्थिति देखी जाती है।

• जबकि एंजियोग्राफी से धमनियों में रुकावट की जांच की जाती है।

इसके अलावा ब्लड टेस्ट, एक्स-रे या सीटी स्कैन भी ज़रूरत पड़ने पर किए जा सकते हैं।

समय पर जांच करवाना दिल की बीमारियों को बढ़ने से रोकने का सबसे प्रभावी तरीका है।


कब डॉक्टर से संपर्क करें?

अगर आपको इनमें से कोई भी लक्षण महसूस हों, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें:

• सीने में दर्द या दबाव जो कुछ मिनट से ज़्यादा बना रहे

• हाथ, जबड़े या पीठ तक दर्द का फैलना

• अचानक थकान महसूस होना या सांस फूलना

• धड़कन का तेज़ या अनियमित होना

• बिना वजह चक्कर आना या पैरों में सूजन

यहाँ तक कि हल्के या कभी-कभार आने वाले लक्षणों को भी नज़रअंदाज़ न करें —

समय पर जांच और इलाज से दिल का दौरा, स्ट्रोक या अचानक दिल के अचानक रुक जाने जैसी जानलेवा स्थितियों से बचा जा सकता है।


दिल के लिए ज़रूरी बातें

हृदय रोग अक्सर धीरे-धीरे बढ़ते हैं— हमारी अनियमित आदतों और अनदेखे लक्षणों से।

लेकिन अच्छी बात यह है कि करीब 80% हृदय रोगों से बचाव संभव है, बस अगर हम अपनी दिनचर्या में कुछ छोटे लेकिन नियमित बदलाव करें।

• दिल के लिए फायदेमंद और संतुलित आहार लें

• रोज़ कम से कम 30 मिनट व्यायाम करें

• ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रॉल और तनाव को नियंत्रित रखें

• धूम्रपान छोड़ें और शराब का सेवन सीमित करें

• नियमित रूप से दिल की जांच करवाएँ, खासकर अगर आपको डायबिटीज़ है या परिवार में दिल की बीमारी का इतिहास है

आपका दिल बहुत कुछ नहीं मांगता — बस रोज़ थोड़ी-सी देखभाल और ध्यान।

अपने दिल की सुनिए, उसकी रक्षा कीजिए, और उसे आपकी ज़िंदगी के हर खूबसूरत लम्हे का हिस्सा बने रहने दीजिए।


World Health Organization (WHO). Cardiovascular Diseases (CVDs): Key Facts. 2024.

American Heart Association (AHA). Heart Disease and Stroke Statistics — 2024 Update. Circulation. 2024;149:e000–e500.

Centers for Disease Control and Prevention (CDC). Heart Disease Facts. Updated 2024.

National Heart, Lung, and Blood Institute (NHLBI). What Is Coronary Heart Disease? U.S. Department of Health and Human Services, 2023.

Mayo Clinic. Heart Disease: Symptoms and Causes. Updated 2024.

European Society of Cardiology (ESC). Guidelines for the Management of Chronic Coronary Syndromes. Eur Heart J. 2023.

undefined
Dr. Prem Aggarwal

Dr Prem Aggarwal, (MD Medicine, DNB Cardiology) is a Cardiologist by profession and also the Co-founder of Medical Dialogues. He is the Chairman of Sanjeevan Hospital in Central Delhi and also serving as the member of Delhi Medical Council

undefined
Dr. Prem Aggarwal

Dr Prem Aggarwal, (MD Medicine, DNB Cardiology) is a Cardiologist by profession and also the Co-founder of Medical Dialogues. He is the Chairman of Sanjeevan Hospital in Central Delhi and also serving as the member of Delhi Medical Council

Published on: 5 Nov 2025 11:06 AM GMT
Health Dialogues

Email: info@medicaldialogues.in
Phone: 011 - 4372 0751
Address- 72, Basement, Ansari Road, Daryaganj, New Delhi (110002), India

Company

  • About Us
  • Our Team
  • Reach Our Editor
  • Contact Us
  • Medical Dialogues
  • Submit Article

Legal

  • Terms and condition
  • Privacy Policy
  • Editorial Policy
  • Comments Policy
  • Disclaimer
  • Correction Policy
  • Non Partisanship Policy
  • Fact Check Methodology
Vaccine Hub हिंदी Health Dialogues हिंदी

Health Dialogues is a trusted health information platform dedicated to providing reliable, evidence-based content for the general public. While our content is created and/or reviewed by a team of medical experts, including doctors, healthcare researchers, and scientific writers, it is intended for informational purposes only.

The information provided on Health Dialogues should not be considered a substitute for professional medical advice, diagnosis, or treatment. Always seek the guidance of a qualified healthcare professional regarding any medical concerns or conditions. Reliance on any information provided by Health Dialogues is solely at your own risk.

Health Dialogues does not endorse or recommend any specific medical treatments, procedures, medications, or healthcare providers. Use of this website is subject to our Terms of Use, Privacy Policy, and Advertisement Policy. For more details, please review our Disclaimer.

© 2025 - Health Dialogues. All Rights Reserved.

Powered by Hocalwire

X