वैसलीन से मिलेगी त्वचा और होंठों को राहत: जानें कैसे

सर्दियों से लेकर गर्मियों तक में वैसलीन का इस्तेमाल कई तरह की समस्याओं में किया जाता है।

Update: 2026-04-03 10:00 GMT

नई दिल्ली: सर्दियों हो या गर्मियां, वैसलीन का इस्तेमाल त्वचा और होंठों की कई समस्याओं में किया जाता है। होंठ फटने से लेकर चेहरे की परेशानियों तक, वैसलीन लंबे समय से कारगर माना जाता है। हालांकि, अधिकांश लोग इसे सही तरीके से इस्तेमाल करने का तरीका नहीं जानते।

समस्या के अनुसार इसमें अन्य सामग्री मिलाकर इसके फायदे बढ़ाए जा सकते हैं।कुछ लोग वैसलीन को सीधा चेहरे पर अप्लाई करते हैं, जिससे चेहरे पर मुहांसे होने का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में समस्या को ध्यान में रखकर उसका प्रयोग करना चाहिए। जैसे अगर एड़ी फटने की समस्या है और हाथ पैर रुखे रहते हैं तो रात के समय वैसलीन में ताजा एलोवेरा जैल मिलाकर लगाएं। इससे एड़ियों की दरारें भी भरने लगेंगी और रुखापन भी दूर होगा।

अगर गर्मियों में सन टैनिंग की समस्या से जूझ रहे हैं तो वैलसीन के साथ चुटकी भर हल्दी मिलाकर लगाने से टैनिंग की समस्या कम होती है। इसका प्रयोग करने से शेविंग के बाद होने वाली जलन में भी कर सकते हैं। इसके साथ ही अगर चेहरे पर झुर्रियां बढ़ रही हैं तो रात के समय वैसलीन में विटामिन ई की कैप्सूल मिलाकर लगाने से राहत मिलेगी। यह झाइयां और झुर्रियों को कम करने में मदद करता है। इसे रात के वक्त अच्छे से चेहरे पर लगाएं और सुबह अच्छे से धो लें।

गर्मियों में हाथ, पैर और गर्दन पर रैश होने की समस्या आम है। यह बच्चों से लेकर बड़ों तक में देखी जाती है। ऐसे में वैसलीन में गुलाब जल मिलाकर लगाने से आराम मिलेगा। यह रैश को कम करने के साथ त्वचा को चमकदार बनाने में भी मदद करेगा। इसके साथ ही अगर होंठ फट रहे हैं और खून आने की समस्या हो रही है तो वैसलीन में शहद मिलाकर लगाने से आराम मिलेगा। इससे होंठ मुलायम होंगे और नमी बनी रहेगी।

साधारण धारणा है कि वैसलीन मॉइश्चराइजर की तरह काम करती है लेकिन यह गलत है। वैसलीन त्वचा की नमी को लॉक कर देती है, न कि त्वचा को गहराई से पोषण देती है। इसलिए यह प्राकृतिक चीजें मिलकर वैसलीन के गुणों को और बढ़ा देती हैं। (With inputs from IANS)

Tags:    

Similar News