आंवला शरबत: गर्मी में राहत देने वाला नेचुरल हेल्थ ड्रिंक

आंवला हर मौसम में फायदेमंद होता है और खासकर गर्मियों में यह शरीर की ऊर्जा बनाए रखने व सुस्ती दूर करने में मदद करता है,

Update: 2026-04-13 09:15 GMT

चाहे मौसम गर्मी का हो या सर्दी का, आंवला का सेवन हर समय शरीर के लिए फायदेमंद माना जाता है। इसे सेहत के लिए बेहद उपयोगी बताया गया है। खासकर गर्मियों में आंवला लेने से शरीर में ऊर्जा बनी रहती है और थकान दूर होती है, हालांकि इसका सही तरीके से सेवन करना भी जरूरी है।

आयुर्वेद में आंवला को अमलकी या 'अमृतफल' माना गया है, जो शरीर में त्रिदोष को संतुलित करने में मदद करता है। आंवला वात, पित्त और कफ तीनों को संतुलित करता है। इसमें मौजूद विटामिन सी शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है और मौसम बदलने के दौरान होने वाले संक्रमण से बचाव करता है। गर्मी से राहत पाने और शरीर को ठंडक देने के लिए आंवले का शरबत पीना बेहद लाभकारी माना जाता है।

इसके लिए मटके का पानी, सेंधा नमक, धागे वाली मिश्री, सब्जा के बीज और आंवला चूर्ण या ताजे आंवले का रस लें। पानी में आंवले का रस मिलाकर उसमें सब्जा के बीज और चुटकी भर सेंधा नमक डालें। अच्छी तरह मिलाने के बाद उसमें पिसी हुई मिश्री मिलाएं और अंत में बर्फ डालकर परोसें। यह पेय शरीर में इलेक्ट्रोलाइट संतुलन बनाए रखता है और थकान को तुरंत दूर करता है।

इस शरबत के सेवन से गर्मियों में लू लगने का खतरा कम होता है और शरीर की आंतरिक गर्मी भी घटती है। यह शरीर के तापमान को सामान्य बनाए रखने में मदद करता है। गर्मियों में पित्त और वात का असंतुलन आम होता है, जिससे शरीर में जकड़न महसूस होती है। इन समस्याओं से राहत पाने में आंवला शरबत सहायक है।

वात और पित्त संतुलित होने से पाचन अग्नि भी शांत रहती है और चेहरे पर होने वाले मुहांसे कम हो सकते हैं। गर्मियों में शरीर में रूखापन बढ़ जाता है, लेकिन आंवले का सेवन शरीर में नमी बनाए रखने में मदद करता है और त्वचा संबंधी समस्याओं को भी कम करता है।

With Inputs From IANS

Tags:    

Similar News