सेहत का सुपरफूड सिंघाड़ा का आटा : वजन कंट्रोल से लेकर बालों की करता है देखभाल
आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में सेहत पर ध्यान देना बेहद जरूरी है. इसके लिए खानपान में जरूरी चीजों को शामिल करना बेहद जरूरी है.
आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में सेहत पर ध्यान देना बेहद जरूरी है. इसके लिए खानपान में जरूरी चीजों को शामिल करना बेहद जरूरी है. तमाम चीजों में से एक ऐसी चीज है जो सेहत का बेहतरीन साथी है और वह है सिंघाड़े का आटा, जिसका इस्तेमाल सदियों से होता आया है. आयुर्वेद और विज्ञान दोनों ही इसके महत्व को मानते हैं. यह आटा वजन कम करने से लेकर बालों की देखभाल करने जैसे लाभ पहुंचाता है.
सिंघाड़े के आटे के फायदे
सिंघाड़े का आटा वजन नियंत्रण करने में मदद करता है. इसमें फाइबर भरपूर मात्रा में होता है, जो पेट को लंबे समय तक भरा रखता है और बार-बार खाने की इच्छा को कम करता है। कम कैलोरी और उच्च पोषण का संतुलन इसे डाइट फ्रेंडली बनाता है. इसके अलावा, यह हल्का होता है और पाचन तंत्र को मजबूती देता है. रोजाना संतुलित सेवन से कब्ज जैसी समस्याएं दूर रहती हैं और आंतों का स्वास्थ्य भी सुधरता है.
कैल्शियम और आयरन की मात्रा होती है
इसमें कैल्शियम और आयरन जैसे महत्वपूर्ण मिनरल पाए जाते हैं, जो हड्डियों और मांसपेशियों के लिए लाभकारी हैं. कैल्शियम हड्डियों को मजबूत बनाता है और उम्र बढ़ने के साथ होने वाली कमजोरी को रोकने में मदद करता है. आयरन शरीर में हीमोग्लोबिन बढ़ाने में सहायक होता है, जिससे शरीर की ऊर्जा और सहनशक्ति बढ़ती है. इसके नियमित सेवन से न सिर्फ शरीर मजबूत होता है बल्कि मांसपेशियों की थकान भी कम होती है.
बीपी के लिए भी काफी फायदेमंद है
दिल और ब्लड प्रेशर के लिए भी सिंघाड़े का आटा फायदेमंद है. यह शरीर में सोडियम के स्तर को संतुलित रखता है. इससे रक्तचाप नियंत्रित रहता है और हृदय पर अनावश्यक दबाव कम पड़ता है. इस तरह, यह आटा हृदय स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने में भी योगदान देता है और लंबी उम्र के लिए सहायक माना जा सकता है.
सिंघाड़े का आटा त्वचा और बालों के लिए भी लाभकारी है. इसमें मौजूद पोषक तत्व शरीर से विषैले तत्वों को बाहर निकालने में मदद करते हैं, जिससे त्वचा में प्राकृतिक निखार आता है और बाल मजबूत बनते हैं। यह शरीर की ऊर्जा और मेटाबॉलिज्म को संतुलित रखता है.
Input IANS