विश्व किडनी दिवस 2026, क्या है इस साल की थीम? जानें किडनी को स्वस्थ रखने के आसान उपाय

इस साल विश्व किडनी दिवस 2026, गुरुवार 12 मार्च को मनाया जा रहा है. जानिए किडनी को स्वस्थ्य रखने के उपाय.

Update: 2026-03-12 05:45 GMT

किडनी हमारे शरीर का वह फिल्टर है जो खून को साफ कर अपशिष्ट पदार्थों (गंदगी) को बाहर निकालता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि किडनी की बीमारियां 'साइलेंट किलर' होती हैं? अक्सर शुरुआती चरणों में इनके लक्षण दिखाई नहीं देते. लोगों को जागरूक करने के लिए हर साल विश्व किडनी दिवस (World Kidney Day) मनाया जाता है.इस साल विश्व किडनी दिवस 2026, गुरुवार 12 मार्च को मनाया जा रहा है.

विश्व किडनी दिवस 2026 की थीम

हर साल इस दिन के लिए एक खास विषय चुना जाता है. वर्ष 2026 की आधिकारिक थीम है “सभी के लिए किडनी स्वास्थ्य - लोगों की देखभाल, ग्रह की सुरक्षा” (Kidney Health for All – Caring for People, Protecting the Planet) इस साल की थीम हमारे स्वास्थ्य और पर्यावरण के बीच के संबंध को दर्शाती है. यह बताती है कि कैसे प्रदूषण, बढ़ती गर्मी और असुरक्षित पानी हमारी किडनी पर बुरा असर डाल रहे हैं.


किडनी खराब होने के मुख्य कारण और लक्षण

भारत जैसे देश में जहां मधुमेह (Diabetes) और हाई ब्लड प्रेशर के मामले बढ़ रहे हैं, वहां किडनी रोगों का खतरा भी बढ़ गया है, जिसके मुख्य कारण हैं, अनियंत्रित शुगर और हाय ब्लड प्रेशर , पेनकिलर (दर्द निवारक दवाओं) का अत्यधिक सेवन, मोटापा और खराब जीवनशैली, पानी कम पीना और जेनेटिक कारण.

शुरुआती चेतावनी संकेत

पैरों, टखनों या चेहरे पर सूजन, रात में बार-बार पेशाब आना या पेशाब में झाग बनना, हर समय थकान और भूख में कमी, जी मिचलाना और सांस फूलना.

किडनी को स्वस्थ रखने के 7 सुनहरे नियम

किडनी की गंभीर बीमारियों से बचने के लिए अपनी दिनचर्या में ये बदलाव जरूर करें. जैसे दिन भर में पर्याप्त पानी पिएं, ज्यादा नमक किडनी पर दबाव डालता है, नियमित जांच कराएं और इन्हें सामान्य रखें, बिना डॉक्टर के पूछे दर्द निवारक दवाएं न खाएं, नियमित व्यायाम करें और वजन संतुलित रखें, तंबाकू किडनी की ओर जाने वाले रक्त के प्रवाह को धीमा करता है, अगर आपको रिस्क फैक्टर हैं, तो साल में एक बार 'किडनी फंक्शन टेस्ट' (KFT) जरूर कराएं.

जब दवाएं काम न करें, डायलिसिस और ट्रांसप्लांट

जब किडनी अपनी फिल्टर करने की क्षमता 80-90% खो देती है, तो शरीर में जहर (Toxins) जमा होने लगता है. ऐसी स्थिति में डालिसिस के जरिए खून को साफ किया जाता है. लंबी अवधि के समाधान के लिए किडनी ट्रांसप्लांट को सबसे प्रभावी तरीका माना जाता है.

Tags:    

Similar News