नई दिल्ली: शाकाहारी लोगों के लिए प्रोटीन का मुख्य स्रोत पनीर और सोयाबीन हैं। हालांकि सभी लोग सोयाबीन को पसंद नहीं करते, पनीर बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में खास लोकप्रिय है।पनीर खाने से कुछ लोगों को पेट में भारीपन, गैस, खट्टी डकार और पाचन में समस्या होने लगती है। ऐसा इसलिए क्योंकि पनीर के सेवन का सही तरीका और समय बहुत कम लोग ही जानते हैं।

आयुर्वेद के अनुसार पनीर अमृत भी बन सकता है और ज़हर भी, बस फर्क है इसे खाने के सही तरीके में। पनीर को हेल्दी मानकर सभी प्रवृत्ति के लोग इसका सेवन करने लगते हैं, लेकिन कुछ लोगों को पनीर खाने में सावधानी बरतने की जरूरत है, जैसे, जिन लोगों का यूरिक एसिड बढ़ा हुआ होता है, उन लोगों को पनीर का सेवन कम करना चाहिए। क्योंकि ऐसे में प्रोटीन शरीर में यूरिक एसिड की मात्रा को बढ़ा देता है और फिर जोड़ों में दर्द की समस्या बढ़ जाती है।

जिन लोगों का पाचन कमजोर है, उन्हें भी पनीर कम मात्रा में खाना चाहिए। पनीर भारी होता है और पचने में अधिक समय लगाता है। कमजोर पाचन वाले लोगों को पनीर को पकाकर खाना चाहिए, न कि कच्चा। कच्चा पनीर पेट में दर्द का कारण बन सकता है। अगर कफ और सांस लेने की परेशानी से जूझ रहे हैं तब भी पनीर का सेवन कम करना चाहिए। यह साइनस की समस्या को और अधिक खराब कर सकता है और जुकाम और कफ को बढ़ा सकता है।

इसके साथ ही मोटापे और कोलेस्ट्रॉल से पीड़ित लोगों को भी पनीर से परहेज करना चाहिए। पनीर में वसा होती है, जो मोटापे और कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में मददगार होती है।

अब सवाल है कि पनीर को कैसे खाए। आयुर्वेद के मुताबिक, हमेशा पनीर को ताजा और घर में बनाकर ही खाना चाहिए। बाजार में मिलने वाले पनीर में मिलावट की संभावना ज्यादा होती है। इसके साथ ही, पनीर को हमेशा पकाकर खाए और मसालों के साथ ही खाना चाहिए।

इसे अदरक, काली मिर्च और हल्दी के साथ मिलाकर खाएं। पनीर को रात के समय खाने से बचें, क्योंकि यह स्वभाव में भारी होता है और रात के समय पाचन शक्ति मंद हो जाती है। ऐसे में पनीर का सेवन लंच के समय करना ज्यादा सही रहेगा। (With inputs from IANS)

IANSPaneerSoybeanKidsElderly

Topic:

पनीर स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है, लेकिन कुछ स्थितियों और लोगों में इसका सेवन सीमित या बचाना जरूरी हो सकता है।
Kanchan Chaurasiya
Kanchan Chaurasiya

Kanchan Chaurasiya joined Medical Dialogues in 2025 as a Media and Marketing Coordinator. She holds a Bachelor's degree in Arts from Delhi University and has completed certifications in digital marketing. With a strong interest in health news, content creation, hospital updates, and emerging trends, Kanchan manages social media, news coverage, and public relations activities. She coordinates media outreach, creates press releases, promotes healthcare professionals and institutions, and supports health awareness campaigns to ensure accurate, engaging, and timely communication for the medical community and the public.