नई दिल्ली: लहसुन केवल खाने का स्वाद बढ़ाने वाला नहीं है, बल्कि सेहत के लिए भी बेहद लाभकारी है।

आयुर्वेद में इसे प्राकृतिक औषधि की तरह माना गया है, क्योंकि यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है और सर्दी-जुकाम, दिल की समस्याएं, इम्यूनिटी कमजोर होने या पाचन संबंधी परेशानियों में सहायक होता है।लहसुन में नैचुरल एंटीबायोटिक गुण मौजूद हैं, जो शरीर को अंदर से मजबूत बनाते हैं। इसके दाने हों या पत्ते, दोनों ही बीमारियों से लड़ने की शक्ति बढ़ाते हैं, खासकर जब जुकाम, खांसी और वायरल इंफेक्शन हो।

दिल और ब्लड सर्कुलेशन के लिए भी लहसुन बेहद फायदेमंद है। यह कोलेस्ट्रॉल को बैलेंस में रखता है और ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद करता है। अगर दिल की बीमारियों का खतरा हो या ब्लड सर्कुलेशन कमजोर हो, तो लहसुन पत्तों के साथ इसका सेवन करना बेहद उपयोगी साबित होता है।

पाचन संबंधी समस्याओं में भी लहसुन और उसके पत्ते बहुत असर दिखाते हैं। भारी भोजन, गैस या अपच जैसी परेशानियों में लहसुन का सेवन पाचन क्रिया को दुरुस्त रखता है। आयुर्वेद में इसे गर्मी पैदा करने वाला माना गया है, इसलिए यह पेट के लिए भी फायदेमंद है।

जोड़ों के दर्द या शरीर में सूजन की समस्या में भी लहसुन काम आता है। यह प्राकृतिक रूप से सूजन को कम करता है और दर्द में राहत देता है। खासकर बुजुर्गों या ठंड के मौसम में जोड़ों और बदन की अकड़न में यह बहुत लाभकारी है।

लहसुन शरीर में गर्माहट बनाए रखने में भी मदद करता है। सुस्ती, थकान या वजन बढ़ने जैसी समस्याओं में लहसुन पत्तों के साथ सेवन करने से शरीर में ऊर्जा बनी रहती है।

खाने में भी लहसुन और उसके पत्तों को शामिल करना आसान है। सब्ज़ी, दाल, सूप या पराठे में इसका इस्तेमाल स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ पोषण भी देता है। (With inputs from IANS)

IANSGarlic benefitsAyurvedic remedyHeart health

Topic:

लहसुन सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाने वाला नहीं, बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद है।
Khushi Chittoria
Khushi Chittoria

Khushi Chittoria joined Medical Dialogues in 2025 as a Media and Editorial Intern. She holds a degree in Bachelor of Arts in Journalism and Mass Communication from IP University and has completed certifications in content writing. She has a strong interest in anchoring, content writing, and editing. At Medical Dialogues, Khushi works in the editorial department, web stories and anchoring.