नई दिल्ली: आजकल दांतों से जुड़ी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। कम उम्र में ही लोगों को दांतों में दर्द, कमजोरी और मसूड़ों की समस्याएं होने लगती हैं, जिसका प्रमुख कारण शरीर में कैल्शियम की कमी माना जाता है।आमतौर पर लोग कैल्शियम के लिए दूध पर निर्भर रहते हैं, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि तिल दांतों को मजबूत बनाने में बेहद असरदार साबित हो सकता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व न सिर्फ दांतों को मजबूत बनाते हैं, बल्कि शरीर को कई अन्य बीमारियों से भी बचाने में मदद करते हैं।

आयुर्वेद में तिल को पोषण का खजाना कहा जाता है। इसमें भरपूर मात्रा में कैल्शियम होता है, जो दांतों की मजबूती के लिए बेहद जरूरी है। नियमित रूप से तिल का सेवन करने से दांतों की जड़ें मजबूत होती हैं और मसूड़ों को भी मजबूती मिलती है। इसके अलावा, तिल में मौजूद फॉस्फोरस दांतों की संरचना को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाता है। यही कारण है कि आयुर्वेद में भी तिल को दांतों और हड्डियों के लिए बहुत लाभकारी माना गया है।

तिल में आयरन, मैग्नीशियम, जिंक और फाइबर जैसे कई जरूरी पोषक तत्व भी पाए जाते हैं। आयरन शरीर में खून की कमी को दूर करने में मदद करता है, जिससे एनीमिया जैसी समस्या से राहत मिलती है। वहीं, मैग्नीशियम हड्डियों को मजबूत बनाने के साथ-साथ मांसपेशियों के सही काम करने में भी मदद करता है। जिंक इम्युनिटी को मजबूत करता है, जिससे शरीर बीमारियों से लड़ने में सक्षम बनता है।

दिल की सेहत के लिए भी तिल बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसमें मौजूद हेल्दी फैट्स और एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करते हैं और दिल को स्वस्थ बनाए रखते हैं। जो लोग हार्ट से जुड़ी समस्याओं से जूझ रहे हैं, उनके लिए तिल का सेवन लाभकारी साबित हो सकता है।

पाचन तंत्र को बेहतर बनाने में भी तिल अहम भूमिका निभाता है। इसमें मौजूद फाइबर पेट को साफ रखने में मदद करता है और कब्ज जैसी समस्याओं से राहत दिलाता है। नियमित रूप से तिल के सेवन से डाइजेशन बेहतर होता है और पेट से जुड़ी कई परेशानियां दूर रहती हैं।

इसके अलावा, तिल त्वचा और बालों को भी स्वस्थ रखता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा में निखार और बालों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। यही वजह है कि कई ब्यूटी प्रोडक्ट्स में भी तिल का इस्तेमाल किया जाता है। (With inputs from IANS)

IANStooth painweak teethgum disease

Topic:

तिल का नियमित सेवन दांतों को मजबूत बनाने और स्वास्थ्य लाभ देने में सहायक होता है।
Kanchan Chaurasiya
Kanchan Chaurasiya

Kanchan Chaurasiya joined Medical Dialogues in 2025 as a Media and Marketing Coordinator. She holds a Bachelor's degree in Arts from Delhi University and has completed certifications in digital marketing. With a strong interest in health news, content creation, hospital updates, and emerging trends, Kanchan manages social media, news coverage, and public relations activities. She coordinates media outreach, creates press releases, promotes healthcare professionals and institutions, and supports health awareness campaigns to ensure accurate, engaging, and timely communication for the medical community and the public.