नई दिल्ली: भारत में सदियों से ड्राई फ्रूट्स को स्वास्थ्यवर्धक माना जाता रहा है। ये विटामिन, मिनरल्स, स्वस्थ वसा, प्रोटीन और एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर होते हैं, जो शरीर के विभिन्न अंगों को मजबूत बनाते हैं। कुछ मेवे दिल को, कुछ दिमाग को, और कुछ हड्डियों व पाचन तंत्र को स्वस्थ रखते हैं। इसलिए डॉक्टर और न्यूट्रिशनिस्ट भी इन्हें सीमित मात्रा में खाने की सलाह देते हैं।अगर बादाम की बात करें तो इसे दिमाग का दोस्त कहा जाता है। आयुर्वेद में बादाम को बुद्धि और याददाश्त बढ़ाने वाला माना गया है।

विज्ञान के अनुसार, बादाम में विटामिन ई, मैग्नीशियम, कैल्शियम और स्वस्थ वसा पाए जाते हैं। विटामिन ई त्वचा को स्वस्थ रखने में मदद करता है और बढ़ती उम्र के असर को कम करने में सहायक माना जाता है। वहीं, मैग्नीशियम और कैल्शियम हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। नियमित रूप से भीगे हुए बादाम खाने से दिमाग की कार्यक्षमता बेहतर हो सकती है और शरीर को अच्छी ऊर्जा मिलती है।

अखरोट को भी सेहत के लिए बेहद खास माना जाता है। इसकी बनावट ही कुछ हद तक दिमाग जैसी होती है और इसे मस्तिष्क के लिए फायदेमंद भी माना जाता है। विज्ञान के अनुसार, अखरोट में ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है, जो दिल और दिमाग दोनों के लिए अच्छा होता है। यह शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद कर सकता है। आयुर्वेद में अखरोट शरीर को ताकत देने वाला और मानसिक तनाव को कम करने वाला माना गया है। इसका नियमित सेवन मस्तिष्क की कार्यक्षमता को बेहतर बनाने में सहायक हो सकता है।

काजू स्वाद में जितना अच्छा लगता है, उतना ही पोषण से भी भरपूर होता है। इसमें मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, जिंक और प्रोटीन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। विज्ञान के अनुसार, ये तत्व हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। जिंक त्वचा और बालों के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। आयुर्वेद में काजू को शरीर को बल देने वाला और कमजोरी दूर करने वाला माना गया है। हालांकि, इसका सेवन सीमित मात्रा में करना बेहतर माना जाता है।

पिस्ता भी पोषण से भरपूर मेवा है। इसमें प्रोटीन, फाइबर, विटामिन बी6 और कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। वैज्ञानिकों के अनुसार, पिस्ता दिल की सेहत के लिए अच्छा माना जाता है और यह रक्त वाहिकाओं को स्वस्थ रखने में मदद कर सकता है। इसमें मौजूद फाइबर पाचन तंत्र को बेहतर बनाता है और पेट को लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराता है।

किशमिश भी एक ऐसा सूखा फल है जो मीठा होने के साथ बहुत पोषक होता है। इसमें आयरन, कैल्शियम, पोटेशियम और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। विज्ञान के अनुसार, आयरन खून बनाने में मदद करता है, इसलिए जिन लोगों को खून की कमी होती है, उनके लिए किशमिश फायदेमंद हो सकती है। आयुर्वेद के अनुसार, किशमिश पाचन को बेहतर बनाने और शरीर को ताकत देने में मदद करती है। इसे भिगोकर खाने से इसके पोषक तत्व अच्छे तरीके से शरीर को मिल सकते हैं। (With inputs from IANS)


IANSheart healthbrain healthbone health

Topic:

छोटे ड्राई फ्रूट्स में छिपे हैं अनेक स्वास्थ्य लाभ, जो शरीर को ताकत और ऊर्जा देते हैं।
Dr. Bhumika Maikhuri
Dr. Bhumika Maikhuri

Dr Bhumika Maikhuri is a Consultant Orthodontist at Sanjeevan Hospital, Delhi. She is also working as a Correspondent and a Medical Writer at Medical Dialogues. She completed her BDS from Dr D Y patil dental college and MDS from Kalinga institute of dental sciences. Apart from dentistry, she has a strong research and scientific writing acumen. At Medical Dialogues, She focusses on medical news, dental news, dental FAQ and medical writing etc.