नई दिल्ली: चैत्र नवरात्रि के नौ पवित्र दिनों में श्रद्धालु मां दुर्गा की पूजा के साथ व्रत रखते हैं। इस दौरान अनाज का सेवन नहीं किया जाता, इसलिए कुट्टू का आटा फलाहार में एक लोकप्रिय और पौष्टिक विकल्प बन जाता है। कुट्टू असल में अनाज नहीं बल्कि एक बीज है, जो ग्लूटेन-फ्री होने के कारण पाचन के लिए हल्का और शरीर को ऊर्जा देने में सहायक होता है।

कुट्टू के आटे से बनी पूरी, पराठा, पकौड़ी, खीर, हलवा और सिंपल खिचड़ी व्रत में बहुत खाई जाती है। इसमें भरपूर कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन होते हैं, जो व्रत में तुरंत ऊर्जा देते हैं और थकान नहीं होने देते। फाइबर की अच्छी मात्रा होने से लंबे समय तक पेट भरा रहता है, जिससे ओवरईटिंग नहीं होती और वजन नियंत्रित रहता है। कुट्टू में मैग्नीशियम और कैल्शियम प्रचुर मात्रा में होते हैं, जो हड्डियों को मजबूत बनाते हैं। व्रत के दौरान शरीर में पोषक तत्वों की कमी नहीं होती।

यह ग्लूटेन-फ्री है, इसलिए जिन्हें गेहूं से एलर्जी या सीलिएक रोग है, वे भी बिना चिंता के खा सकते हैं। कुट्टू का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जिससे ब्लड शुगर तेजी से नहीं बढ़ता। व्रत में मीठा खाने की इच्छा होती है, लेकिन कुट्टू की खीर या हलवा खाने से शुगर कंट्रोल में रहता है। यह डायबिटीज के मरीजों के लिए भी सुरक्षित विकल्प है। पाचन के लिए कुट्टू रामबाण है। फाइबर से कब्ज, गैस और अपच जैसी समस्याएं नहीं होतीं। व्रत में अक्सर पेट भारी रहता है, लेकिन कुट्टू हल्का और आसानी से पचने वाला होता है।

इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स हृदय को स्वस्थ रखते हैं, बैड कोलेस्ट्रॉल कम करते हैं और ब्लड प्रेशर नियंत्रित रखते हैं। कुट्टू में प्रोटीन, मैग्नीशियम, मैंगनीज और विटामिन बी भी भरपूर होते हैं, जो व्रत में शरीर को पोषण देते हैं। एंटीऑक्सीडेंट्स फ्री रैडिकल्स से लड़ते हैं और उम्र बढ़ने की प्रक्रिया धीमी करते हैं।

कुट्टू के आटे या चावल से कई व्यंजन बना सकते हैं और बनाने का तरीका भी आसान है। कुट्टू का आटा पानी में घोलकर कढ़ी बनाएं या सब्जी मिलाकर खिचड़ी तैयार करें। व्रत में नमक की जगह सेंधा नमक इस्तेमाल करें। साथ ही तेहरी और हलवा आदि भी बेहतर विकल्प हैं। (With inputs from IANS)


IANSChaitra Navratri fastingKuttu flour benefitsNavratri diet plan

Topic:

कुट्टू व्रत के दौरान पोषण देता है और ब्लड प्रेशर को संतुलित रखने में मदद करता है।
Kanchan Chaurasiya
Kanchan Chaurasiya

Kanchan Chaurasiya joined Medical Dialogues in 2025 as a Media and Marketing Coordinator. She holds a Bachelor's degree in Arts from Delhi University and has completed certifications in digital marketing. With a strong interest in health news, content creation, hospital updates, and emerging trends, Kanchan manages social media, news coverage, and public relations activities. She coordinates media outreach, creates press releases, promotes healthcare professionals and institutions, and supports health awareness campaigns to ensure accurate, engaging, and timely communication for the medical community and the public.