हर किसी की चाहत होती है कि उसकी उम्र 100 साल की हो। लेकिन यह इच्‍छा तभी पूरी हो सकती है जब जीवनशैली अच्‍छी हो। साथ ही खानपान दुरुस्‍त हो। अगर शरीर किसी बड़ी बीमारी से ग्रस्‍त ना हो तो उम्र बढ़ ही जाती है। अब सवाल उठता है कि ऐसा क्‍या किया जाए कि 100 साल तक फिट रहा जा सके। इस लेख में डॉक्‍टर से जानें ऐसी ही 5 आदतों के बारे में, जिन्हें अपनाकर आप लंबी उम्र तक जीवन जी सकते हैं।

डॉक्‍टर से जानें लंबी उम्र के लिए क्‍या करें

मुंबई के नारायणा हॉस्पिटल में जर्नल मेडिसन के डॉक्‍टर मनीष माहेश्‍वरी कहते हैं,


अगर आप लंबी और स्वस्थ जिंदगी चाहते हैं, तो इसके लिए सबसे पहले कुछ खराब जीवनशैली की आदतों को बदलना जरूरी है। इनमें सबसे आम आदतें हैं —

बहुत ज्यादा जंक फूड और प्रोसेस्ड फूड खाना, दिनभर बैठकर काम करना और शारीरिक गतिविधि की कमी, धूम्रपान और अत्यधिक शराब का सेवन, पर्याप्त नींद न लेना, लगातार तनाव में रहना और मानसिक स्वास्थ्य की अनदेखी करना।

डॉक्‍टर मनीष माहेश्‍वरी के अनुसार ये आदतें धीरे-धीरे हृदय रोग, डायबिटीज, मोटापा और कई अन्य गंभीर बीमारियों का जोखिम बढ़ा सकती हैं। 5 हेल्‍दी आदतें जो लंबी उम्र देने में मददगार हैं-

1. संतुलित और पौष्टिक आहार लें

डाइट में ताजे फल, सब्जियां, साबुत अनाज, प्रोटीन और हेल्दी फैट शामिल करें। प्रोसेस्ड और अत्यधिक मीठे खाद्य पदार्थों से दूरी बनाना जरूरी है।

2. नियमित व्यायाम करें

हर दिन कम से कम 30 मिनट की शारीरिक गतिविधि जैसे तेज चलना, योग या साइकिलिंग शरीर को सक्रिय रखती है और कई बीमारियों का खतरा कम करती है।

3. पर्याप्त नींद लें

वयस्कों को रोजाना लगभग 7–8 घंटे की अच्छी नींद लेना जरूरी है। अच्छी नींद शरीर की रिकवरी और हार्मोन संतुलन के लिए अहम होती है।

4. तनाव को नियंत्रित करें

ध्यान, योग, गहरी सांस लेने के अभ्यास और हॉबीज़ मानसिक तनाव को कम करने में मदद करते हैं।


healthy lifelong lifehealthy life secretslong life secrets

Topic:

हर किसी की चाहत होती है कि उसकी उम्र 100 साल की हो। लेकिन यह इच्‍छा तभी पूरी हो सकती है जब जीवनशैली अच्‍छी हो।
Arti Mishra
Arti Mishra

Arti Mishra has nearly one and a half decades of experience in journalism. She has extensive experience writing on topics related to health, food, lifestyle, fashion, beauty, relationships, religion, and astrology. She holds a PG Diploma in Journalism from YMCA. She began her career in print journalism and has worked in both feature writing and the news section. Over the years, she has worked with prominent media organisations including Zee News, Aaj Tak, Hindustan, Amar Ujala, and contributed for many publishers like NDTV.