नई दिल्ली: आजकल किचन गार्डन का चलन तेजी से बढ़ रहा है, जहां लोग कम जगह में ऐसे पौधे उगाना पसंद कर रहे हैं जो पर्यावरण के साथ-साथ स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी हों। इन्हीं में से एक खास औषधीय पौधा है हड़जोड़, जिसे उगाने के लिए ज्यादा स्थान की जरूरत नहीं होती और यह तेजी से फैल जाता है।

हड़जोड़ अपने नाम की तरह हड्डियों के लिए बेहद उपयोगी माना जाता है। आयुर्वेद में इसका उपयोग लंबे समय से अस्थि रोगों के उपचार में किया जाता रहा है। इसमें कैल्शियम प्रचुर मात्रा में पाया जाता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है। यही कारण है कि इसका उपयोग जोड़ों और मांसपेशियों से जुड़ी समस्याओं में भी किया जाता है। इस पौधे की केवल पत्तियां ही नहीं, बल्कि तना और जड़ भी औषधीय गुणों से भरपूर माने जाते हैं।

हड़जोड़ श्वसन संबंधी समस्याओं में भी सहायक माना जाता है। मौसम बदलने पर या पुरानी बीमारी के कारण सांस लेने में दिक्कत होने पर इसके पत्तों की भाप लेने से राहत मिल सकती है, हालांकि इसका उपयोग चिकित्सक की सलाह से ही करना चाहिए। यदि मांसपेशियों में खिंचाव, चोट या मोच हो जाए तो इसके पत्तों को गर्म करके प्रभावित स्थान पर लगाने से रिकवरी में मदद मिलती है।

आजकल कमर, कंधे और जोड़ों का दर्द आम समस्या बन चुका है। ऐसे में हड़जोड़ सूजन कम करने और अस्थि संबंधित परेशानी में राहत देने में सहायक हो सकता है। इसके अलावा पाचन संबंधी समस्याओं जैसे कब्ज या भोजन ठीक से न पचने की स्थिति में भी इसका उपयोग किया जाता है।

बाजार में हड़जोड़ का चूर्ण आसानी से उपलब्ध है, जिसे विशेषज्ञ की सलाह लेकर लिया जा सकता है। हालांकि गर्भवती महिलाओं, हृदय रोगियों, गंभीर बीमारी से पीड़ित लोगों और छोटे बच्चों को इसका सेवन करने से पहले सावधानी बरतनी चाहिए। (With inputs from IANS)

IANShadjod plantbone healthayurvedic herb

Topic:

हड़जोड़ का सेवन हड्डियों को मजबूत बनाने और अस्थि रोगों से राहत दिलाने में सहायक माना जाता है।
Kanchan Chaurasiya
Kanchan Chaurasiya

Kanchan Chaurasiya joined Medical Dialogues in 2025 as a Media and Marketing Coordinator. She holds a Bachelor's degree in Arts from Delhi University and has completed certifications in digital marketing. With a strong interest in health news, content creation, hospital updates, and emerging trends, Kanchan manages social media, news coverage, and public relations activities. She coordinates media outreach, creates press releases, promotes healthcare professionals and institutions, and supports health awareness campaigns to ensure accurate, engaging, and timely communication for the medical community and the public.