बाल झड़ने की समस्या के कई कारण हो सकते हैं। एक बार बाल झड़ने की समस्‍या शुरू हो जाए तो उसे रोक पाना बहुत मुश्किल होता है। हेयर एक्सपर्ट कहते हैं कि बालों के झड़ने के पीछे जो प्रमुख कारण होते हैं, उनमें से एक है डाइट का ठीक ना होना। इस कारण शरीर में कई तरह के विटामिन्‍स की कमी हो जाती है। इस कमी से बाल झड़ने शुरू हो सकते हैं। इसलिए बालों के स्‍वास्‍थ्‍य को ठीक रखने के लिए खानपान को सही रखना बहुत जरूरी है।

क्‍या कहते हैं हेल्‍थ एक्‍स्‍पर्ट

मुंबई के नारायणा हेल्‍थ एसआरसीसी चिल्‍ड्रन हॉस्टिपल में सीनयिर डर्मोटॉलिजस्‍ट डॉक्‍टर मनीष शाह कहते हैं,


'शरीर में पोषक तत्‍वों की कमी के कारण बाल झड़ते हैं। महिलाओं में आयरन की कमी बाल झड़ने का प्रमुख कारण है। विटामिन डी की कमी से बाल बढ़ना रुक जाते हैं। जिंक और विटामिन बी12 की कमी से हेयर प्रोटीन का उत्‍पादन कम होता है और रेड ब्‍लड सेल्‍स में कमी आती है। इनसे बालों की सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ता है। बायोटिन की कमी से बाल टूटते और कमजोर होने लगते हैं। जो लोग क्रैश डाइटिंग करते हैं या फास्टिंग करते हैं उनके बाल भी झड़ सकते हैं। इन कमियों को पूरा करने के लिए ऐसे ही सप्‍लिमेंट्स खाना शुरू ना करें। सबसे पहले ब्‍लड टेस्‍ट कराकर ये देखें कि किस पोषक तत्‍व की कमी है। इसके बाद डर्मेटोलॉजिस्‍ट या डॉक्‍टर से सलाह लेकर सप्लिमेंट्स का सेवन करें'।

बालों के लिए जरूरी विटामिन्‍स कौन से हैं, क्‍या खाना चाहिए

  • बालों के लिए विटामिन डी बहुत जरूरी है। इसकी कमी से बाल कमजोर होने लगते हैं। सबसे बेहतर है‍ सुबह की धूप में बैठें। इससे नेचुरल तरीके से शरीर को विटामिन डी मिलता है।
  • विटामिन ए की कमी से बालों में बहुत अधिक रूखापन आ सकता है। इसके लिए गाजर, पालक, अंडे, डेयरी उत्पादों का सेवन कर सकते हैं।
  • विटामिन सी को स्किन व बालों के लिए जरूरी माना जाता है। इसकी कमी से बाल कमजोर व बेजान होते हैं। खट्टे फलों जैसे नींबू, कीवी, संतरा आदि का सेवन करें।
  • विटामिन बी12 की कमी दूर करने के लिए दूध व दूध से बने उत्पादों, नॉन-वेज का सेवन करना चाहिए।
  • विटामिन ई की कमी से बाल झड़ते हैं और स्कैल्प डैमेज हो सकता है। इसके लिए बादाम, सीड्स आदि का सेवन करना चाहिए।

Hair fallHair fall reasonsvitamins deficiencyhair loss

Topic:

एक बार बाल झड़ने की समस्‍या शुरू हो जाए तो उसे रोक पाना बहुत मुश्किल होता है।
Arti Mishra
Arti Mishra

Arti Mishra has nearly one and a half decades of experience in journalism. She has extensive experience writing on topics related to health, food, lifestyle, fashion, beauty, relationships, religion, and astrology. She holds a PG Diploma in Journalism from YMCA. She began her career in print journalism and has worked in both feature writing and the news section. Over the years, she has worked with prominent media organisations including Zee News, Aaj Tak, Hindustan, Amar Ujala, and contributed for many publishers like NDTV.