Heart Health Tips: कहीं आप भी तो नहीं कर रहे दिल के साथ ये 8 गलतियां? आज ही बदलें अपनी ये आदतें

हर कोई चाहता है कि एक स्वस्थ्य जीवन हो, और बीमारियों से दूर रहे. यही वजह है कि लोग अपने सेहत का ध्यान रखते हैं. वर्कआउट से लेकर डाइट पर ध्यान देते हैं. लेकिन इन सब के बाद भी हार्ट अटैक के मामले देखने को मिलते हैं. एक हेल्दी हार्ट लंबी और खुशहाल जिंदगी की बुनियाद है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि जिम जाने या 'हेल्दी' कहलाने वाले फूड्स खाने के बावजूद आप अनजाने में अपने दिल को नुकसान पहुंचा सकते हैं? एक्सपर्ट ने ऐसी 8 आम गलतियों की पहचान की है जिनसे आपको बचना चाहिए.
केवल वर्कआउट के भरोसे रहना
आप दिन में एक घंटा जिम जाते हैं और बाकी समय कुर्सी पर बैठे रहते हैं? यह आपके दिल के लिए सही नहीं है. आपको पूरे दिन एक्टिव रहना चाहिए. अगर आप लॉन्ग सीटिंग वाली जॉब करते हैं तो आपको हर एक घंटे में छोटा ब्रेक लेना चाहिए और टहलना चाहिए. टीवी देखते समय एड (commercials) के दौरान पुश-अप्स करें या थोड़ा डांस करें.
'अभी तो मैं जवान हूं' वाली सोच को बदले
दिल की सेहत का ख्याल रखने के लिए बूढ़ा होने का इंतजार न करें. अपनी डाइट और एक्सरसाइज पर अभी से ध्यान दें. क्योंकि बीमारियों की कोई एज नहीं होती. 20 साल की उम्र के बाद से ही अपने ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल की नियमित जांच शुरू कर देनी चाहिए.
शराब का अधिक सेवन
लिमिट मात्रा में शराब (महिलाओं के लिए दिन में एक और पुरुषों के लिए दो ड्रिंक) शायद ठीक हो, लेकिन इससे ज्यादा पीना आपके बल्ड (Blood Pressure) और खून में फैट (वसा) के लेवल को बढ़ा सकता है.
टेस्ट के लिए डाइट से डरे नहीं
कई लोग सोचते हैं कि 'हार्ट हेल्दी' डाइट का मतलब बेस्वाद खाना है. जबकि मेडिटेरेनियन डाइट (Mediterranean-style diet) में जैतून का तेल, नट्स, मछली, फल और साबुत अनाज जैसे टेस्टी ऑप्शन भी है. यह स्वाद और सेहत का बेहतरीन संगम है.
अपने 'नंबर्स' की जानकारी न होना
क्या आपको अपना कोलेस्ट्रॉल लेवल या ब्लड प्रेशर पता है? अगर नहीं, तो यह खतरे की घंटी है. हाई बीपी और कोलेस्ट्रॉल के लक्षण अक्सर दिखाई नहीं देते, इसलिए रेगुलर चेकअप (Check-up) ही बचाव का एकमात्र तरीका है.
बढ़ती कमर पर ध्यान न देना
पेट की चर्बी (Belly Fat) दिल के लिए सबसे खतरनाक है. अगर महिलाओं की कमर 35 इंच और पुरुषों की कमर 40 इंच से ज्यादा है, तो यह खतरे की घंटी है. थोड़ा सा वजन घटाना भी आपके दिल को बड़ी राहत दे सकता है.
उदासी या डिप्रेशन को नजरअंदाज करना
जब आप मानसिक रूप से लो महसूस करते हैं, तो खुद का ख्याल रखना मुश्किल हो जाता है. अगर आप हफ्तों से उदास हैं, तो डॉक्टर या थेरेपिस्ट से बात करें. मेंटल हेल्थ ठीक होने से आपको शरीर का ख्याल रखने की ऊर्जा मिलेगी.
सेकंड-हैंड स्मोक (दूसरों का धुआं)
भले ही आप खुद धूम्रपान न करते हों, लेकिन दूसरों का धुआं आपके दिल और रक्त वाहिकाओं को नुकसान पहुंचा सकता है. घर, ऑफिस या कार में किसी को भी अपने पास धूम्रपान न करने दें.


