क्या हार्ट अटैक आने का मतबल केवल हार्ट में तेज दर्द होना होता है? अक्सर पर माना जाता है कि हार्ट अटैक आने पर छाती में असहनीय दर्द होगा जो जबड़े या हाथ तक जाएगा. लेकिन एक्सपर्ट बताते है कि महिलाओं के मामले में यह धारणा अक्सर गलत साबित होती है. बोर्ड-सर्टिफाइड सर्जन डॉ. जेरेमी लंदन कहते हैं, महिलाओं में हार्ट अटैक के लक्षण इतने इतने हल्के होते हैं कि उन्हें पहचानना मुश्किल हो जाता है, और यही देरी उनकी मौत का सबसे बड़ा कारण बनती है.

टीवी वाले 'फिल्मी' लक्षणों के भरोसे न रहें

डॉ. बताते हैं कि टीवी और फिल्मों में दिखाए जाने वाले हार्ट अटैक का सीन जहां व्यक्ति छाती पकड़कर गिर जाता है. महिलाओं में बहुत कम देखे जाते हैं. अधिकांश महिलाओं को कभी भी वह 'क्लासिक' सीने का दर्द महसूस नहीं होता. इसकी जगह उन्हें ऐसे लक्षण महसूस होते हैं जिन्हें वे थकान या सामान्य वायरल समझकर टाल देती हैं.

महिलाओं में हार्ट अटैक के 4 हल्के लक्षण (Subtle Symptoms)

अगर आपको इन लक्षणों में से कुछ भी महसूस हो रहे हैं, तो इन्हें हल्के में न लें. जैसे सांस लेने में तकलीफ (Shortness of Breath)-बिना किसी भारी काम के भी अचानक सांस फूलना. हद से ज्यादा थकान (Persistent Fatigue), कई दिनों तक बिना कारण शरीर में भारीपन और कमजोरी महसूस होना. जी मिचलाना और उल्टी (Nausea & Vomiting), इसे अक्सर फूड पॉइजनिंग या एसिडिटी समझ लिया जाता है. बेचैनी महसूस होना, शरीर में कुछ 'अजीब' या 'गलत' होने का अहसास होना. इन लक्षणों को अनदेखा न करें.

देरी क्यों बन जाती है जानलेवा?

डॉ. लंदन के अनुसार, जब लक्षण साफ नहीं होते, तो इलाज में देरी (Delayed Treatment) होती है. हार्ट अटैक के मामले में 'समय ही जीवन है'. जितनी देर से इलाज शुरू होता है, दिल की मांसपेशियों को उतना ही अधिक नुकसान पहुंचता है. महिलाओं में अक्सर इन लक्षणों को तनाव या अन्य छोटी बीमारियों से जोड़कर देखा जाता है, जिससे सही डायग्नोसिस में कीमती समय निकल जाता है.

डॉक्टर की सलाह: शरीर के संकेतों को सुनें

डॉ. जेरेमी लंदन की सलाह है कि "अगली बार जब आपको लगे कि शरीर में कुछ ठीक नहीं है, तो इंतजार न करें." अगर आपको असामान्य थकान या सांस की समस्या महसूस हो रही है, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें. समय पर की गई जांच जान बचा सकती है.

heartheart healthindian heart health

Topic:

अक्सर पर माना जाता है कि हार्ट अटैक आने पर छाती में असहनीय दर्द होगा जो जबड़े या हाथ तक जाएगा लेकिन कई बार ऐसा नहीं होता
Priya Gupta
Priya Gupta

Priya Gupta brings over six years of dynamic journalism experience from leading Indian news agencies, including NDTV, News Nation, and Zee News. TV9 Bharatvarsh A seasoned reporter, she has covered key beats like politics, education, jobs, and international relations, delivering insightful analysis on national and global issues. Priya now drives coverage at health dailogues managing news updates in the health sector. She handles media outreach, develops press releases, spotlights healthcare professionals and institutions, and leads health awareness initiative