नई दिल्ली: दांतों और मसूड़ों की सेहत केवल अच्छी मुस्कान तक सीमित नहीं होती, बल्कि इसका गहरा प्रभाव हमारे दिमाग और मानसिक स्वास्थ्य पर भी पड़ता है। हालिया अध्ययनों से पता चला है कि यदि ओरल हेल्थ का सही तरीके से ध्यान न रखा जाए, तो इसका असर सिर्फ मुंह तक ही नहीं बल्कि पूरे शरीर और विशेष रूप से दिमाग पर भी हो सकता है।जब दांत में कीड़ा लग जाता है, मसूड़े सूज जाते हैं या इंफेक्शन हो जाता है, तो लगातार दर्द बना रहता है। ये दर्द आपकी नींद खराब कर सकता है, खाने-पीने में दिक्कत दे सकता है और धीरे-धीरे आपको चिड़चिड़ा बना सकता है। नींद पूरी न होने और दर्द के चलते तनाव और एंग्जायटी बढ़ना आम बात है।

अगर आपके दांत पीले हैं, टूटे हुए हैं या सांस से बदबू आती है, तो आप लोगों के सामने खुलकर बात करने से कतराने लगते हैं। कई लोग तो हंसना तक कम कर देते हैं। इसका सीधा असर आत्मविश्वास पर पड़ता है और धीरे-धीरे ये आपकी मानसिक सेहत को भी प्रभावित करता है।

एक और अहम पहलू बैक्टीरिया भी है। जब हम मुंह की सफाई ठीक से नहीं करते, तो हानिकारक बैक्टीरिया पनपने लगते हैं। ये बैक्टीरिया खून के जरिए शरीर के दूसरे हिस्सों तक पहुंच सकते हैं, जिसमें दिमाग भी शामिल है। कुछ रिसर्च में यह भी पाया गया है कि खराब ओरल हेल्थ का संबंध मेमोरी लॉस और अन्य कॉग्निटिव समस्याओं से हो सकता है।

सामाजिक जीवन पर भी इसका असर साफ दिखता है। मुंह से बदबू या दांतों की खराब हालत के कारण लोग दूसरों से दूरी बनाने लगते हैं। वे पार्टियों, मीटिंग्स या दोस्तों के साथ समय बिताने से बचते हैं। इससे अकेलापन बढ़ सकता है, जो मानसिक सेहत के लिए अच्छा नहीं है।

अच्छी बात ये है कि इन समस्याओं से बचना बहुत मुश्किल नहीं है। रोजाना दो बार ब्रश करना, खासकर रात में सोने से पहले, फ्लोराइड वाले टूथपेस्ट का इस्तेमाल करना, मीठी चीजों का कम सेवन करना और समय-समय पर डेंटिस्ट के पास जाना ये छोटे-छोटे कदम आपको बड़ी परेशानियों से बचा सकते हैं।

बच्चों के लिए भी ये आदतें बहुत जरूरी हैं। अगर बचपन से ही उन्हें दांतों की सही देखभाल सिखा दी जाए, तो वे आगे चलकर दांत स्वस्थ और मजबूत दोनों रहेंगे। (With inputs from IANS)


IANSOral HealthDental CareGum Health

Topic:

खराब ओरल हेल्थ दिमागी कार्यों और समग्र स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकती है।
Dr. Bhumika Maikhuri
Dr. Bhumika Maikhuri

Dr Bhumika Maikhuri is a Consultant Orthodontist at Sanjeevan Hospital, Delhi. She is also working as a Correspondent and a Medical Writer at Medical Dialogues. She completed her BDS from Dr D Y patil dental college and MDS from Kalinga institute of dental sciences. Apart from dentistry, she has a strong research and scientific writing acumen. At Medical Dialogues, She focusses on medical news, dental news, dental FAQ and medical writing etc.