आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी और गलत खान-पान का सबसे बुरा असर हमारी ओरल हेल्थ (Oral Health) पर पड़ रहा है. बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक, हर दूसरा व्यक्ति दांतों में कीड़ा लगने, कैविटी और असहनीय दर्द से जूझ रहा है. मशहूर आयुर्वेदिक एक्सपर्ट डॉ. सलीम जैदी ने अपने यूट्यूब चैनल के माध्यम से 5 ऐसे असरदार घरेलू उपाय साझा किए हैं, जो दांतों की सड़न को रोकने और दर्द से राहत दिलाने में जादू की तरह काम करते हैं.

दांतों में कीड़ा और सड़न क्यों लगती है?

जब हम अधिक शक्कर या स्टार्च वाली चीजें खाते हैं, तो मुंह में मौजूद बैक्टीरिया एसिड बनाना शुरू कर देते हैं. यह एसिड दांतों की सुरक्षा परत यानी इनेमल (Enamel) को नष्ट कर देता है, जिससे दांत अंदर से खोखले होने लगते हैं। दांतों की ठीक से सफाई न करना भी इसका एक मुख्य कारण है.

डॉ. सलीम जैदी ने 5 रामबाण घरेलू उपाय बताए हैं. अगर आपके दांतों में समस्या अभी शुरू हुई है, तो ये नुस्खे बेहद प्रभावी साबित होंगे. लौंग का तेल (Clove Oil): दांतों के लिए वरदान है. लौंग के तेल में एजुनॉल (Eugenol) नामक तत्व होता है, जो प्राकृतिक एनेस्थेटिक की तरह काम करता है.रुई के एक छोटे फाहें (Cotton ball) को लौंग के तेल में भिगोकर प्रभावित दांत पर रखें. इसमें मौजूद एंटी-बैक्टीरियल गुण बैक्टीरिया को खत्म कर दर्द में तुरंत राहत देते हैं.

नमक-पानी का कुल्ला: सबसे आसान तरीका

यह तरीका डेंटिस्ट भी सुझाते हैं क्योंकि यह मुंह के pH लेवल को संतुलित करता है. एक गिलास गुनगुने पानी में एक चम्मच नमक मिलाएं. दिन में 2-3 बार इस पानी से कुल्ला करने से कैविटी के बैक्टीरिया मर जाते हैं और मुंह की बदबू दूर होती है.

लहसुन (Garlic)- कुदरती एंटीबायोटिक

लहसुन में 'एलिसिन' होता है, जो कीड़ों को मारने में सक्षम है. लहसुन की एक कली को कूटकर पेस्ट बना लें और इसे प्रभावित दांत पर 10 मिनट के लिए लगा छोड़ दें. इसके बाद गुनगुने पानी से कुल्ला करें. लहसुन की महक दूर करने के लिए आप बाद में इलायची चबा सकते हैं.

नीम (Neem): दांतों की मजबूती का आधार

नीम में एज़ाडिराक्टिन और निम्बिडिन जैसे तत्व होते हैं जो सड़न को रोकते हैं. नीम की दातून चबाना सबसे अच्छा है। इसके अलावा, आप नीम की पत्तियों को पानी में उबालकर उस पानी से कुल्ला भी कर सकते हैं.

अंडे का छिलका (Eggshell): दांतों की रिमिनरलाइजेशन

अंडे के छिलके में कैल्शियम की भरपूर मात्रा होती है जो खोखले दांतों को भरने में मदद कर सकती है. अंडे के छिलकों को उबालकर सुखा लें और बारीक पाउडर पीस लें। अब 1 चम्मच पाउडर में 1 चम्मच बेकिंग सोडा और 2 चम्मच नारियल तेल मिलाकर पेस्ट तैयार करें. इस पेस्ट से दिन में दो बार ब्रश करें.

डॉ. सलीम जैदी के अनुसार, ये उपाय शुरुआती कैविटी और दर्द में बहुत कारगर हैं. हालांकि, अगर आपके दांतों में बहुत गहरा गड्ढा हो गया है या दर्द असहनीय है, तो तुरंत किसी योग्य डेंटिस्ट से संपर्क करें.

teeth damageteeth grindingteeth whitening

Topic:

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी और गलत खान-पान का सबसे बुरा असर हमारी ओरल हेल्थ (Oral Health) पर पड़ रहा है.
Priya Gupta
Priya Gupta

Priya Gupta brings over six years of dynamic journalism experience from leading Indian news agencies, including NDTV, News Nation, and Zee News. TV9 Bharatvarsh A seasoned reporter, she has covered key beats like politics, education, jobs, and international relations, delivering insightful analysis on national and global issues. Priya now drives coverage at health dailogues managing news updates in the health sector. She handles media outreach, develops press releases, spotlights healthcare professionals and institutions, and leads health awareness initiative