नई दिल्ली: गर्मियों के शुरू होते ही बढ़ते तापमान के कारण चेहरे की प्राकृतिक रंगत फीकी पड़ने लगती है और त्वचा का ग्लो सूरज की गर्मी के कारण टैनिंग में बदल जाता है।

टेनिंग से बचने और ग्लो पाने के लिए लोग महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट का सहारा लेते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि प्रकृति ने गर्मियों में हमें ऐसे फल दिए हैं, जो हमारी प्राकृतिक सुंदरता को बनाए रखने में मदद करते हैं? आज हम आपको गर्मियों में मिलने वाले ऐसे फलों के बारे में बताएंगे, जो आपकी स्किन को नेचुरल ग्लो देंगे।

पहले नंबर पर है नारियल पानी। नारियल पानी शरीर को हाइड्रेट रखने और त्वचा को ग्लोइंग एवं मुलायम रखने में मदद करता है। अगर गर्मियों में रोजाना एक नारियल पी लिया जाए तो पेट से लेकर त्वचा दोनों ही स्वस्थ महसूस करते हैं।

दूसरे नंबर पर है तरबूज। तरबूज में भरपूर मात्रा में विटामिन सी, फाइबर और पानी होता है। विटामिन सी टेनिंग हटाने में मददगार होता है। अगर गर्मियों में टेनिंग से परेशान रहते हैं तो अपने आहार में तरबूज को जरूर शामिल करें। चेहरे को ग्लोइंग बनाने से लेकर तरबूज शरीर के तापमान को भी संतुलित रखने में मदद करता है।

तीसरे नंबर पर है खीरा। खीरा सिर्फ सलाद का हिस्सा नहीं है, बल्कि यह पेट और त्वचा दोनों के लिए सेहत का खजाना है। खीरा पूरे शरीर को हाइड्रेट रखता है और चेहरे के रुखेपन को भी कम करने में मदद करता है। कई स्किन ट्रीटमेंट में खीरे का इस्तेमाल किया जाता है।

चौथे नंबर पर है आम। आम की तासीर भले ही गर्म होती है लेकिन यह स्किन के लिए फायदेमंद होता है। आम में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो चेहरे का खोया निखार वापस लाने में मददगार होते हैं। अगर सही मात्रा में आम का सेवन किया जाए तो यह पूरे शरीर के लिए फायदेमंद है।

पांचवें नंबर पर है संतरा। संतरे में भरपूर विटामिन सी होता है। इसका छिलके से लेकर गूदा तक त्वचा के लिए लाभकारी है। संतरा न सिर्फ चेहरे को गहराई से पोषण देता है, बल्कि गहरे दाग-धब्बों को हल्का करने में मदद करता है। संतरे के छिलके का इस्तेमाल भी फेसपैक में किया जाता है। (With inputs from IANS)

IANSsummerheatskin glowskin care

Topic:

गर्मियों में मिलने वाले कुछ खास फलों के सेवन से त्वचा को नैसर्गिक चमक मिलती है और चेहरे की रंगत निखरती है।
Khushi Chittoria
Khushi Chittoria

Khushi Chittoria joined Medical Dialogues in 2025 as a Media and Editorial Intern. She holds a degree in Bachelor of Arts in Journalism and Mass Communication from IP University and has completed certifications in content writing. She has a strong interest in anchoring, content writing, and editing. At Medical Dialogues, Khushi works in the editorial department, web stories and anchoring.