नई दिल्ली: आजकल बाल झड़ने की समस्या काफी आम हो गई है। प्रदूषण, जंक फूड और तनाव बालों की सेहत को प्रभावित करते हैं। ऐसे में लोग अक्सर महंगे केमिकल प्रोडक्ट्स का सहारा लेते हैं, लेकिन ये लंबे समय तक असरदार साबित नहीं होते। विज्ञान और आयुर्वेद दोनों के अनुसार, शरीर को सही पोषण मिलना बालों की मजबूती के लिए जरूरी है, क्योंकि बालों की जड़ों तक पोषक तत्वों का पहुंचना बेहद अहम होता है।ऐसे में कुछ छोटे-छोटे बीज आपके बालों के लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं। इन बीजों में प्रोटीन, विटामिन और हेल्दी फैट्स भरपूर मात्रा में होते हैं।

अलसी के बीज: अलसी के बीज में भरपूर मात्रा में ओमेगा-3 फैटी एसिड और विटामिन ई होता है, जो बालों के स्वास्थ्य के लिए बेहतरीन माने जाते हैं। अलसी के बीजों से बालों में मजबूती, नमी और चमक आती है और ये स्कैल्प को हेल्दी रखकर बालों की ग्रोथ को बढ़ाते हैं। अगर इनका सेवन किया जाए या फिर जेल बनाकर बालों पर इस्तेमाल किया जाए तो बालों पर इसका अच्छा रिजल्ट निकलता है।

मेथी के बीज: मेथी के बीज को आयुर्वेद में बालों के लिए बहुत उपयोगी माना गया है। इसमें मौजूद प्रोटीन और निकोटिनिक एसिड बालों की जड़ों को मजबूत करते हैं और झड़ने से रोकते हैं। ये स्कैल्प को पोषण देते हैं और रुखेपन से बचाते हैं। इसका इस्तेमाल करने के लिए मेथी के बीजों को रातभर भिगोकर सुबह पीस लें और इसका पेस्ट बनाकर जड़ों में लगाएं। कुछ समय बाद धो लें।

सूरजमुखी के बीज: सूरजमुखी के बीज में विटामिन-ई और ओमेगा फैटी एसिड भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है, जिससे बाल बेहतरीन तरीके से बढ़ते हैं। वहीं, इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स बालों को नुकसान से बचाते हैं। इसका इस्तेमाल पेस्ट बनाकर किया जा सकता है, जिससे स्कैल्प को ठंडक मिलती है।

चिया के बीज: चिया के छोटे बीजों के अनेक फायदे होते हैं। इनमें प्रोटीन, फाइबर और ओमेगा-3 फैटी एसिड मौजूद होते हैं, जो बालों को अंदर से पोषण देते हैं। यह बालों की जड़ों को मजबूत बनाता है। इसका पेस्ट बनाकर बालों में लगाएं और 30 मिनट तक छोड़ दें, फिर बालों को धो लें। इससे बालों में नेचुरल शाइन आती है।

कद्दू के बीज: कद्दू के बीजों में जिंक और आयरन अच्छी मात्रा में होते हैं। जिंक बालों को रिपेयर करता है, जबकि आयरन बालों की जड़ों तक ऑक्सीजन पहुंचाने में मदद करता है। यह शरीर में पोषण की कमी को दूर कर बालों की गुणवत्ता बेहतर बनाता है। इसका नियमित इस्तेमाल बालों के झड़ने को कम करने और उन्हें घना बनाने में मदद कर सकता है। इसके इस्तेमाल के लिए आप बालों की जड़ों में हल्का गर्म किया हुआ कद्दू के बीज का तेल भी लगा सकते हैं। (With inputs from IANS)

IANSHair fallHair lossHair health

Topic:

अलसी और चिया जैसे बीज बालों को मजबूत, घना और स्वस्थ बनाने में मदद करते हैं।
Khushi Chittoria
Khushi Chittoria

Khushi Chittoria joined Medical Dialogues in 2025 as a Media and Editorial Intern. She holds a degree in Bachelor of Arts in Journalism and Mass Communication from IP University and has completed certifications in content writing. She has a strong interest in anchoring, content writing, and editing. At Medical Dialogues, Khushi works in the editorial department, web stories and anchoring.