आज के समय में माहवारी (Periods) के दौरान उपयोग किए जाने वाले प्रोडक्ट की एक लंबी लिस्ट बाजार में मौजूद है. पैड्स और टैम्पोन से लेकर मेंस्ट्रुअल कप और पीरियड अंडरवियर तक, चुनाव करना अक्सर मुश्किल हो जाता है. आपकी सुरक्षा, स्वच्छता और आराम को ध्यान में रखते हुए एक्सपर्ट (Gynaecologists) ने इन प्रोडक्ट पर अपनी जरूरी राय शेयर की है. हर महिला की पसंद, फ्लो (Flow) और बजट अलग होता है. लेकिन सही प्रोडक्ट का चुनाव केवल आराम के लिए नहीं, बल्कि वेजाइनल हेल्थ (Vaginal Health) के लिए भी जरूरी है.

सेनेटरी पैड्स (Sanitary Pads)

यह सबसे फेमस और इस्तेमाल में आसान ऑप्शन है, खासकर किशोरियों (Beginners) के लिए.इस्तेमाल में आसान और इंटरनल संक्रमण का जोखिम कम होता है.डॉ. सुमन सिंह के अनुसार, सिंथेटिक पैड्स से नमी और घर्षण के कारण त्वचा में जलन हो सकती है. हमेशा बिना खुशबू (Non-fragranced) वाले पैड्स चुनें ताकि डर्मेटाइटिस और यीस्ट इन्फेक्शन का खतरा कम हो सके.

टैम्पोन (Tampons)

एक्टिव जीवनशैली और एथलीटों के लिए टैम्पोन एक बेहतरीन ऑप्शन है. स्विमिंग और स्पोर्ट्स के दौरान अत्यधिक आरामदायक.डॉक्टरों ने टॉक्सिक शॉक सिंड्रोम (TSS) के प्रति आगाह किया है। यह एक दुर्लभ लेकिन गंभीर स्थिति है। डॉ. प्रतिमा ए. के अनुसार, टैम्पोन को हर 4 से 8 घंटे में बदलना अनिवार्य है.

मेंस्ट्रुअल कप और डिस्क (Menstrual Cups & Discs)

पर्यावरण के अनुकूल होने के साथ-साथ ये स्वास्थ्य के लिहाज से भी बेहतर माने जा रहे हैं. ये सिलिकॉन से बने होते हैं और रक्त को सोखने के बजाय इकट्ठा करते हैं, जिससे वेजाइना की प्राकृतिक नमी (Healthy Flora) बनी रहती है. भारी फ्लो (Heavy Flow) वाली महिलाओं के लिए यह वरदान है. इन्हें 8 से 12 घंटे तक सुरक्षित रूप से पहना जा सकता है.

पीरियड अंडरवियर (Period Underwear)

यह उन लोगों के लिए उपयुक्त है जिनका फ्लो हल्का (Light Flow) होता है. यह पैड या कप के साथ अतिरिक्त सुरक्षा के रूप में भी इस्तेमाल किया जा सकता है.

  • डॉक्टरों का क्या है सुझाव? (Expert Tips)
  • डॉक्टरों के अनुसार, कोई भी उत्पाद 100 प्रतिशत जोखिम मुक्त नहीं है. सुरक्षा के लिए कुठ बातों का पालन करें.
  • स्वच्छता: उत्पाद बदलने से पहले और बाद में हाथ जरूर धोएं.
  • नियमित बदलाव: किसी भी उत्पाद को निर्धारित समय से ज्यादा देर तक न पहनें.
  • गुणवत्ता: हमेशा मेडिकल-ग्रेड सिलिकॉन या अच्छी गुणवत्ता वाली सामग्री का ही उपयोग करें.
  • खुशबूदार उत्पादों से बचें: खुशबू वाले उत्पाद वेजाइनल माइक्रोबायोम को बिगाड़ सकते हैं.
menstrual cupsmenstrual hygienemenstrual health

Topic:

पैड, टैम्पोन या मेंस्ट्रुअल कप इनमें से कौन सा प्रोडक्ट किसके लिए सही. जानिए डॉक्टर क्या कहते हैं.
Priya Gupta
Priya Gupta

Priya Gupta brings over six years of dynamic journalism experience from leading Indian news agencies, including NDTV, News Nation, and Zee News. TV9 Bharatvarsh A seasoned reporter, she has covered key beats like politics, education, jobs, and international relations, delivering insightful analysis on national and global issues. Priya now drives coverage at health dailogues managing news updates in the health sector. She handles media outreach, develops press releases, spotlights healthcare professionals and institutions, and leads health awareness initiative