नई दिल्ली: पीरियड्स या मासिक धर्म कोई बीमारी नहीं है, बल्कि यह महिलाओं के जीवन की एक प्राकृतिक और सामान्य प्रक्रिया है। हालांकि इन दिनों में शरीर कई बदलावों से गुजरता है, जिससे थकान, कमजोरी, पेट में ऐंठन और अन्य असुविधाएं हो सकती हैं। इस स्थिति में संतुलित आहार और पर्याप्त आराम बेहद जरूरी होता है। सही खान-पान और आराम के जरिए इन असुविधाओं को काफी हद तक कम किया जा सकता है और शरीर को ऊर्जा मिलती है।

नेशनल हेल्थ मिशन (एनएचएम) ने महिलाओं और किशोरियों से आग्रह किया है कि वे पीरियड्स के दौरान अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। मासिक धर्म के दौरान खून निकलने के कारण शरीर में आयरन और अन्य पोषक तत्वों की कमी हो सकती है, जिससे थकान, चक्कर, कमजोरी या एनीमिया जैसी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। इसलिए इन दिनों में आयरन से भरपूर खाद्य पदार्थों का सेवन करना आवश्यक है। पालक, चुकंदर, अनार, गुड़, दालें, सूखे मेवे जैसे किशमिश और खजूर आयरन की कमी को पूरा करने में मदद करते हैं और शरीर को आवश्यक ऊर्जा प्रदान करते हैं।

इसके साथ ही विटामिन सी युक्त फल जैसे संतरा, नींबू, आंवला, अमरूद और टमाटर खाएं। ये आयरन के अवशोषण को बढ़ाने में मदद करते हैं और शरीर को अधिक लाभ पहुंचाते हैं। हरी सब्जियां, साबुत अनाज और दही भी पाचन को सुधारते हैं और पेट में होने वाली सूजन या ऐंठन को कम करते हैं।

पीरियड्स के दौरान कैफीन युक्त पेय पदार्थों, जैसे चाय और कॉफी का सेवन कम करें, क्योंकि ये आयरन के अवशोषण में बाधा डाल सकते हैं। साथ ही पर्याप्त नींद और आराम भी बेहद महत्वपूर्ण हैं। शरीर इन दिनों में अधिक थका हुआ महसूस करता है, इसलिए रोजाना 7-8 घंटे की नींद लें। हल्की सैर, योग या प्राणायाम जैसे व्यायाम से शरीर रिलैक्स रहता है और मूड भी बेहतर होता है। भारी काम या मानसिक तनाव से बचना चाहिए।

साफ-सफाई का ध्यान रखना भी जरूरी है। साफ-सुथरे पैड या कपड़े का उपयोग करें, उन्हें समय-समय पर बदलें और हाथ अच्छे से धोएं। यदि अत्यधिक दर्द या असामान्य लक्षण दिखाई दें, तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।

इस प्रकार, पीरियड्स के दौरान संतुलित आहार, पर्याप्त आराम, हल्का व्यायाम और स्वच्छता का पालन करना महिलाओं के स्वास्थ्य और जीवन की गुणवत्ता के लिए महत्वपूर्ण है। (With inputs from IANS)

IANSMenstrual healthWomen’s healthFatigue relief

Topic:

पीरियड्स के दौरान सही पोषण और पर्याप्त आराम से शरीर स्वस्थ रहता है और दर्द कम होता है।
Kanchan Chaurasiya
Kanchan Chaurasiya

Kanchan Chaurasiya joined Medical Dialogues in 2025 as a Media and Marketing Coordinator. She holds a Bachelor's degree in Arts from Delhi University and has completed certifications in digital marketing. With a strong interest in health news, content creation, hospital updates, and emerging trends, Kanchan manages social media, news coverage, and public relations activities. She coordinates media outreach, creates press releases, promotes healthcare professionals and institutions, and supports health awareness campaigns to ensure accurate, engaging, and timely communication for the medical community and the public.