सावधान! 50 की उम्र के बाद तेजी से बूढ़ा होता है शरीर, नई रिसर्च में 'एजिंग क्लॉक' को लेकर चौंकाने वाला खुलासा

इंसान के जन्म से लेकर मरने तक शरीर एक प्रक्रिया से गुजरता है. बचपन से जवानी और फिर बुढ़ापा, लेकिन बुढापे की शुरुआत कहां से होती है?आज इसका जवाब सामने आया है. हम अक्सर सोचते हैं कि बुढ़ापा एक स्लो और निरंतर प्रोसेस है, लेकिन साइंस कुछ और ही कहता है. चीनी विज्ञान अकादमी (Chinese Academy of Sciences) के रिसर्चर की ओर से 2025 में जारी एक नए स्टडी ने बताया कि मानव शरीर धीरे-धीरे नहीं, बल्कि झटकों (Staggered Pattern) में बूढ़ा होता है. इस रिसर्च में पाया गया है कि 50 वर्ष की आयु शरीर के लिए एक 'टर्निंग पॉइंट' है, जहां से बुढ़ापे की गति अचानक तेज हो जाती है.
50 की उम्र: शरीर का 'इन्फ्लेक्शन पॉइंट'
स्टडी के अनुसार, उम्र बढ़ने का सबसे साफ बदलाव 45 से 55 वर्ष के बीच होता है. 50 की उम्र को एक 'इन्फ्लेक्शन पॉइंट' (Inflection Point) माना गया है, जिसके बाद शरीर के अंगों और ऊतकों (Tissues) के खराब होने की दर पिछले दशकों की तुलना में कहीं अधिक तीव्र हो जाती है. रिसर्चर ने 14 से 68 साल की आयु के 76 दाताओं के 516 सेल्स सैंपल विश्लेषण किया. इसमें हार्ट, पाचन, इम्यून, सांस और स्कीन सहित 7 प्रमुख शारीरिक प्रणालियों के 13 सेल्स को शामिल किया गया है. प्रोटीन विश्लेषण के जरिए शरीर के अलग-अलग हिस्सों के लिए 'एजिंग क्लॉक' (Aging Clocks) तैयार की गई.
सबसे पहले बूढ़ी होती हैं रक्त वाहिकाएं
इस रिसर्च का सबसे चौंकाने वाला खुलासा यह है कि हमारी खून वाहिकाएं (विशेषकर एओर्टा - Aorta) सबसे पहले और सबसे तेजी से बुढ़ापे के लक्षण दिखाती हैं. यही कारण है कि बढ़ती उम्र के साथ हृदय रोगों (Cardiovascular Diseases) का खतरा अचानक बढ़ जाता है. इसके अलावा, प्लीहा (Spleen) और अग्न्याशय (Pancreas) में भी जरूरी बदलाव देखे गए हैं.
बीमारियों का बढ़ता खतरा
साइंस्टिस ने पाया कि उम्र बढ़ने के साथ शरीर में 48 ऐसे प्रोटीनों का लेवल बढ़ जाता है जो बीमारियों से जुड़े हैं. ये प्रोटीन इन समस्याओं के लिए जिम्मेदार हो सकते हैं जैसे, हृदय रोग (Cardiovascular Disease), टिश्यू फाइब्रोसिस (ऊतकों का सख्त होना), फैटी लिवर और लिवर कैंसर आदि.
सिस्टम-लेवल व्यू: हर अंग की अपनी रफ्तार
यह रिसर्च साफ करती है कि शरीर के सभी अंग एक समान गति से बूढ़े नहीं होते. रिसर्चर का कहना है कि यह 'सिस्टम-लेवल व्यू' यह समझने में मदद करता है कि उम्र के साथ क्रोनिक बीमारियों का जोखिम क्यों बढ़ता है.


