अंडे को उनकी हाय पोषक तत्व सघनता (Nutrient Density) के कारण अक्सर "सुपरफूड" कहा जाता है. ये हाय गुणवत्ता वाले प्रोटीन, विटामिन B12, कोलीन और ल्यूटिन जैसे एंटीऑक्सीडेंट का बेहतरीन स्रोत हैं. लेकिन बाजार में मौजूद सफेद, भूरे, फार्म-फ्रेश और प्रोटीन-पैक अंडों की वेरायटी अक्सर उपभोक्ताओं को उलझन में डाल देती है. बेंगलुरु के एस्टर सीएमआई हॉस्पिटल की हेड (क्लिनिकल न्यूट्रिशन) एडविना राज ने इस विषय पर विस्तार से चर्चा की है और बताया है कि सही चुनाव कैसे करें.

शेल का रंग: केवल नस्ल का अंतर

एडविना राज के अनुसार, सफेद और भूरे अंडों के बीच मुख्य अंतर केवल मुर्गी की नस्ल का होता है. ये सफेद पंखों वाली मुर्गियों से आते हैं. ये लाल या भूरे पंखों वाली मुर्गियों से आते हैं. एक्सपर्ट का स्पष्ट कहना है कि "अंडे के छिलके का रंग उसके अंदर मौजूद पोषण को नहीं बदलता है।"

पोषण की तुलना: क्या कोई बेहतर है?

जब हम पोषण की बात करते हैं, तो दोनों प्रकार के अंडे लगभग एक समान होते हैं. दोनों में समान मात्रा में प्रोटीन, हेल्दी फैट, विटामिन B12, विटामिन D, आयरन और जिंक पाया जाता है. हमारा शरीर दोनों प्रकार के अंडों के पोषण को एक ही तरह से पचाता है और उपयोग करता है. इसलिए, पोषण के नजरिए से कोई भी एक-दूसरे से बेहतर नहीं है.

भूरे अंडे महंगे क्यों होते हैं?

अक्सर लोग सोचते हैं कि भूरे अंडे अधिक "प्राकृतिक" या स्वास्थ्यवर्धक होते हैं, इसलिए वे महंगे हैं. लेकिन सच्चाई यह है कि भूरे अंडे देने वाली मुर्गियों का आकार बड़ा होता है और वे खाना ज्यादा खाती हैं, जिससे उनके पालन-पोषण की लागत बढ़ जाती है. यही कारण है कि बाजार में उनकी कीमत सफेद अंडों से ज्यादा होती है, न कि उनके अधिक स्वास्थ्यवर्धक होने के कारण.

अंडे की गुणवत्ता किस पर निर्भर करती है?

मुर्गी का आहार-मुर्गी को क्या खिलाया गया है. क्या मुर्गियां फ्री-रेंज (खुले में घूमने वाली) हैं या कहे पालन-पोषण कैसे हुआ है, अंडा कितना ताजा है. संतुलित आहार के हिस्से के रूप में प्रतिदिन एक अंडा खाना सुरक्षित माना जाता है. हालांकि, एडविना राज ने चेतावनी दी है कि जिन लोगों का कोलेस्ट्रॉल अनियंत्रित है या जिन्हें कोई मेटाबॉलिक विकार है, उन्हें अंडों का सेवन डॉक्टर की सलाह के अनुसार ही करना चाहिए.

eggsegg freezingveggies

Topic:

बाजार में मौजूद सफेद, भूरे, फार्म-फ्रेश और प्रोटीन-पैक अंडों की वेरायटी अक्सर उपभोक्ताओं को उलझन में डाल देती है.
Priya Gupta
Priya Gupta

Priya Gupta brings over six years of dynamic journalism experience from leading Indian news agencies, including NDTV, News Nation, and Zee News. TV9 Bharatvarsh A seasoned reporter, she has covered key beats like politics, education, jobs, and international relations, delivering insightful analysis on national and global issues. Priya now drives coverage at health dailogues managing news updates in the health sector. She handles media outreach, develops press releases, spotlights healthcare professionals and institutions, and leads health awareness initiative