हृदय से लेकर किडनी तक के लिए फायदेमंद चीकू, सेवन से कई लाभ

चीकू फल न केवल स्वाद में लाजवाब होने के साथ ही इसके औषधीय गुण इसे एक प्राकृतिक स्वास्थ्यवर्धक बनाते हैं. यह हृदय और रक्त वाहिनियों से लेकर किडनी तक के लिए बेहद फायदेमंद है. भारत सरकार के आयुष मंत्रालय के अनुसार, चीकू का सेवन हृदय स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में बहुत मदद करता है. दिल और रक्त संचार को बेहतर रखने में कारगर साबित होता है. इस छोटे से फल में भरपूर मात्रा में पोटैशियम, मैग्नीशियम, आयरन, विटामिन सी, विटामिन ए और फाइबर पाया जाता है.
चीकू खून की कमी या एनीमिया को भी दूर करने में सहायक
ये सभी तत्व मिलकर हृदय और रक्त वाहिनियों की सेहत को सुधारते हैं. पोटैशियम ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में मदद करता है, जिससे हाई ब्लड प्रेशर का खतरा कम होता है। मैग्नीशियम रक्त वाहिकाओं को आराम देता है और धमनियों में प्लाक जमा होने से रोकता है. इससे हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्याओं की संभावना घटती है. आयुर्वेद में भी चीकू को खासा स्थान प्राप्त है. चीकू खून की कमी या एनीमिया को भी दूर करने में सहायक है.
चीकू में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालते हैं
इसमें मौजूद आयरन और फोलिक एसिड लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण में मदद करते हैं। नियमित रूप से चीकू खाने से हीमोग्लोबिन लेवल बढ़ता है और शरीर में ऑक्सीजन का संचार बेहतर होता है. यह किडनी को भी स्वस्थ रखता है. चीकू में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालते हैं और किडनी पर अतिरिक्त बोझ नहीं पड़ने देते. इसके अलावा, चीकू में फाइबर की अच्छी मात्रा होती है, जो कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करती है.
खराब कोलेस्ट्रॉल (एलडीएल) घटने से धमनियां साफ रहती हैं और रक्त प्रवाह सुचारू होता है. चीकू एक सस्ता, आसानी से उपलब्ध और स्वादिष्ट फल है, जो पाचन तंत्र को भी दुरुस्त रखता है, जिससे अपच और कब्ज जैसी समस्याएं कम होती हैं। हालांकि, डायबिटीज के मरीजों को इसे सीमित मात्रा में और डॉक्टर की सलाह से लेना चाहिए, क्योंकि इसमें प्राकृतिक शर्करा होती है.
Input IANS


