नई दिल्ली: देश के कई क्षेत्रों में तापमान लगातार बढ़ रहा है, जिससे तेज धूप, उमस और लू के बीच सही कपड़ों का चयन चुनौती बन गया है। ऐसी भीषण गर्मी में बचाव के लिए सूती कपड़े सबसे बेहतर विकल्प माने जाते हैं।गर्मियों में अधिकतम तापमान 45 डिग्री तक पहुंच जाता है, तब गलत कपड़े पहनना पसीने, चिपचिपाहट और चिड़चिड़ेपन का कारण बन सकता है। एक्सपर्ट्स की सलाह है कि इस मौसम में हमेशा हल्के सूती (कॉटन) कपड़े ही पहनें।

सही कपड़े सिर्फ शरीर को आराम नहीं देते, बल्कि मन को भी शांत रखते हैं। जब शरीर ठंडा और सूखा रहता है, तो चिड़चिड़ापन कम होता है। सूती कपड़े पहनने से मन हल्का और तरोताजा महसूस करता है, जिससे पूरा दिन बेहतर बीतता है। गर्मी के मौसम में सूती कपड़े न सिर्फ आराम देते हैं, बल्कि टिकाऊ और पर्यावरण के अनुकूल भी हैं। पुराने समय से दादी-नानी गर्मी के मौसम में सूती कपड़े पहनने की सलाह देती आ रही हैं।

अब सवाल है कि सूती कपड़ा ही क्यों? सूती कपड़ा पूरी तरह प्राकृतिक होता है। इसमें कोई रसायन या सिंथेटिक फाइबर नहीं होता। इसकी सबसे बड़ी खूबी यह है कि यह हवा को आसानी से आने-जाने देता है। कहने का मतलब है कि यह सांस लेने योग्य फैब्रिक है।

इससे तेज धूप में भी त्वचा ठंडी और सूखी रहती है। दूसरा बड़ा फायदा यह है कि सूती कपड़ा पसीने को बहुत अच्छी तरह सोख लेता है। पसीना कपड़े में फैल जाता है और हवा के संपर्क में आने से जल्दी सूख जाता है। इससे शरीर ठंडा रहता है और चिपचिपाहट नहीं होती। वहीं, पॉलिएस्टर या नायलन जैसे सिंथेटिक कपड़े पसीना नहीं सोखते। पसीना त्वचा पर ही जमा रहता है, जिससे घमौरियां, खुजली और पसीने की बदबू जैसी समस्याएं हो जाती हैं।

सूती कपड़े हल्के, मुलायम और त्वचा के अनुकूल होते हैं। ये रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए बहुत आरामदायक हैं। इन्हें कैजुअल या फॉर्मल किसी भी तरह से पहन सकते हैं। सूती कपड़ों में धारियां, चेक और सादे डिजाइन उपलब्ध होते हैं, जो परंपरा और आधुनिक फैशन दोनों को जोड़ते हैं।

गर्मी में कपड़ों के साथ ही रंगों का चुनाव भी बहुत जरूरी है। कपड़े का रंग भी गर्मी को प्रभावित करता है। गर्मियों में हल्के रंग जैसे सफेद, हल्का गुलाबी, आसमानी और हल्का पीला, क्रीम सबसे अच्छे माने जाते हैं। ये रंग सूरज की किरणों को वापस कर देते हैं, जिससे शरीर कम गर्म होता है। गहरे रंग जैसे काला, नेवी ब्लू या गहरा लाल गर्मी को ज्यादा सोखते हैं और शरीर को ज्यादा गर्म कर देते हैं। इसलिए गर्मी के मौसम में हल्के रंगों के सूती कपड़े चुनना बेहतरीन विकल्प है। (With inputs from IANS)

IANSSummer HeatCotton ClothesLight Colors

Topic:

भीषण गर्मी में सूती और हल्के रंग के कपड़े पहनने से शरीर को ठंडक और आराम मिलता है।
Khushi Chittoria
Khushi Chittoria

Khushi Chittoria joined Medical Dialogues in 2025 as a Media and Editorial Intern. She holds a degree in Bachelor of Arts in Journalism and Mass Communication from IP University and has completed certifications in content writing. She has a strong interest in anchoring, content writing, and editing. At Medical Dialogues, Khushi works in the editorial department, web stories and anchoring.