Asthma Symptoms: क्या आपको वाकई अस्थमा है? इन 10 बीमारियों के लक्षण भी होते हैं बिल्कुल 'दमे' जैसे, जानें कैसे करें सही पहचान

तेज दौड़ने से आपकी सांसे तेज हो जाती है, या कभी-कभी अचानक से तेज खासी होने लगती है. इन सब लक्षणों को देखते ही कई लोगों को ये लगने लगता है कि कहीं अस्थमा तो नहीं. लेकिन अस्थमा जैसी दिखने वाली कई बीमारियों होती है. सही इलाज और पहचान दोनों जरूरी है. अस्थमा के लक्षणों को पहचानना जितना आसान लगता है, उतना है नहीं. सीने में जकड़न और सांस लेने में तकलीफ केवल अस्थमा का संकेत नहीं होती. कई बार दिल की बीमारियां, संक्रमण या फेफड़ों के अन्य रोग भी शरीर में वैसी ही हलचल पैदा करते हैं. डॉक्टर एक टेस्ट के बाद ही इन 'नकली' लक्षणों और असली अस्थमा के बीच का अंतर बता पाते हैं.
वे बीमारियां जो अस्थमा जैसी लगती हैं (Asthma Mimics)
साइनस में सूजन या संक्रमण होने पर सांस लेने में दिक्कत हो सकती है। अक्सर अस्थमा और साइनस की समस्या एक साथ भी हो सकती है. जब पेट का एसिड भोजन नली में वापस आता है, तो इससे होने वाली जलन अस्थमा जैसे लक्षण पैदा कर सकती है. धूम्रपान के कारण होने वाली फेफड़ों की यह बीमारी अक्सर अस्थमा समझ ली जाती है, खासकर बुजुर्गों में. हार्ट फेलियर या मांसपेशियों में खून की कमी होने पर फेफड़ों में तरल पदार्थ जमा हो सकता है, जिससे सांस फूलने लगती है. वोकल कॉर्ड डिस्फंक्शन, इसमें गले की मांसपेशियां अचानक बंद हो जाती हैं, जिससे सांस लेने में घरघराहट महसूस होती है. फेफड़ों का कैंसर (Lung Cancer)ब्रोंकोजेनिक कार्सिनोमा के शुरुआती लक्षण भी खांसी और सांस की तकलीफ हो सकते हैं. RSV वायरस- छोटे बच्चों में यह वायरस निमोनिया और घरघराहट पैदा करता है, जो भविष्य में अस्थमा का कारण बन सकता है.
सही पहचान कैसे होती है?
- अस्थमा और अन्य स्थितियों के बीच अंतर करने के लिए डॉक्टर इन स्टेज से गुजरते हैं.
- मेडिकल हिस्ट्री-क्या आपके परिवार में किसी को एलर्जी, अस्थमा या एक्जिमा (Eczema) की शिकायत है?
- धूम्रपान की जानकारी-धूम्रपान कैंसर और COPD का प्रमुख कारक है, इसलिए इसकी जानकारी देना जरूरी है.
- शारीरिक परीक्षण-डॉक्टर आपके दिल और फेफड़ों की आवाज सुनते हैं.
- जांच (Tests)-फेफड़ों की कार्यक्षमता (Spirometry), एलर्जी टेस्ट, ब्लड टेस्ट और सीने का एक्स-रे यह साफ कर देते हैं कि समस्या की जड़ कहां है.
खुद न बन जाएं डॉक्टर
अस्थमा की दवाएं (Inhalers) अन्य बीमारियों पर प्रभावी नहीं होतीं। यदि आप बिना सलाह के दवा ले रहे हैं और राहत नहीं मिल रही, तो यह 'अस्थमा मिमिक' हो सकता है.


