नई दिल्ली: आज की तेज रफ्तार और व्यस्त जीवनशैली में लोग अक्सर भूख लगने पर बिना सोचे-समझे कुछ भी खा लेते हैं। आमतौर पर यह धारणा बनी हुई है कि ज्यादा भोजन करने से शरीर को अधिक ऊर्जा और ताकत मिलती है, जबकि स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार यह पूरी तरह सही नहीं है। आवश्यकता से अधिक भोजन करना शरीर को लाभ पहुंचाने के बजाय कई स्वास्थ्य समस्याओं को जन्म दे सकता है।

अधिक मात्रा में भोजन करने से सबसे पहले पाचन तंत्र प्रभावित होता है। जरूरत से ज्यादा खाने पर पेट और आंतों पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है, जिससे पाचन प्रक्रिया धीमी हो जाती है। इसके परिणामस्वरूप गैस, अपच, पेट दर्द, भारीपन और ब्लोटिंग जैसी समस्याएं उत्पन्न होने लगती हैं। डॉक्टर अक्सर हल्का और संतुलित आहार लेने की सलाह देते हैं, क्योंकि इससे पाचन बेहतर बना रहता है और शरीर पर अनावश्यक भार नहीं पड़ता।

कम लेकिन संतुलित मात्रा में भोजन करने से पेट हल्का महसूस करता है और भोजन आसानी से पच जाता है। जब शरीर को सीमित मात्रा में भोजन मिलता है, तो पाचन तंत्र अधिक प्रभावी ढंग से कार्य करता है। इससे गैस, कब्ज और एसिडिटी जैसी समस्याओं का खतरा कम हो जाता है। साथ ही, शरीर की ऊर्जा भी बचती है, क्योंकि भारी भोजन को पचाने में शरीर को अधिक मेहनत करनी पड़ती है, जिससे सुस्ती और थकान महसूस हो सकती है।

संतुलित आहार लेने का एक बड़ा लाभ वजन नियंत्रण भी है। सीमित मात्रा में भोजन करने से मोटापा बढ़ने की संभावना कम होती है, जिससे डायबिटीज, हृदय रोग और अन्य जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों का जोखिम घट सकता है। विशेषज्ञों का मानना है कि नियंत्रित भोजन मेटाबॉलिज्म को सक्रिय बनाए रखने में भी मदद करता है, जिससे शरीर पोषक तत्वों को बेहतर तरीके से अवशोषित कर पाता है।

आयुर्वेद में भी भोजन से जुड़े महत्वपूर्ण नियम बताए गए हैं। इसके अनुसार, पेट को पूरी तरह भरने के बजाय तीन भागों में भोजन करना चाहिए—एक भाग ठोस भोजन, एक भाग तरल पदार्थ और एक भाग खाली छोड़ना चाहिए। सरल शब्दों में कहा जाए तो व्यक्ति को लगभग 70 प्रतिशत पेट भरकर ही भोजन करना चाहिए।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि सही मात्रा में और संतुलित भोजन करने की आदत न केवल पाचन को बेहतर बनाती है, बल्कि शरीर को ऊर्जावान, सक्रिय और स्वस्थ बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। (With inputs from IANS)

IANSBalanced diet benefitsPortion control eatingHealthy eating habits

Topic:

सही मात्रा में भोजन करना स्वास्थ्य और ऊर्जा के लिए जरूरी है।
Kanchan Chaurasiya
Kanchan Chaurasiya

Kanchan Chaurasiya joined Medical Dialogues in 2025 as a Media and Marketing Coordinator. She holds a Bachelor's degree in Arts from Delhi University and has completed certifications in digital marketing. With a strong interest in health news, content creation, hospital updates, and emerging trends, Kanchan manages social media, news coverage, and public relations activities. She coordinates media outreach, creates press releases, promotes healthcare professionals and institutions, and supports health awareness campaigns to ensure accurate, engaging, and timely communication for the medical community and the public.