रंगों और उल्लास से भरा त्योहार होली 4 मार्च को है, जिसे लेकर तैयारियां जोरों पर हैं. हालांकि, मौसम के परिवर्तन, केमिकल कलर्स और गड़बड़ खानपान की वजह से रंग फीके पड़ सकते हैं. ऐसे में 'रंगों का त्योहार' खुशहाल और सेहतमंद रहे, इसके लिए आयुर्वेद 5 आसान उपाय सुझाता है. भारत सरकार के आयुष मंत्रालय के अनुसार, केमिकल कलर्स के इस्तेमाल से त्वचा में जलन, एलर्जी, आंखों में इरिटेशन और पेट की परेशानी जैसी समस्याएं हो सकती हैं.

नेचुरल तरह से होली खेले

वहीं, भारी खानपान अपच समेत कई शारीरिक समस्याएं दे सकते हैं. आयुर्वेद के अनुसार, प्राकृतिक तरीके अपनाकर त्योहार को पूरी तरह सुरक्षित और आनंदमय बनाया जा सकता है. प्राकृतिक और घरेलू रंगों का चुनाव करें: रासायनिक रंग त्वचा को नुकसान पहुंचाते हैं और कई बार एलर्जी या संक्रमण का कारण बनते हैं.

इसके बजाय बेसन, हल्दी, गुलाल, फूलों के रंग (जैसे गुलाब, टेसू, हिबिस्कस) और हर्बल पाउडर का इस्तेमाल करें. ये प्राकृतिक रंग न केवल सुरक्षित होते हैं, बल्कि त्वचा को पोषण भी देते हैं। हल्दी में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो त्वचा को स्वस्थ रखते हैं.

त्वचा और बालों पर नारियल तेल लगाए

शरीर और बालों पर तेल लगाएं: होली खेलने से पहले त्वचा और बालों पर नारियल तेल या तिल का तेल अच्छी तरह लगाएं। तेल की पतली परत रंगों को त्वचा में गहराई तक जाने से रोकती है और रंग आसानी से धुल जाता है. इससे त्वचा रुखी नहीं होती और जलन या खुजली की समस्या भी नहीं होती. बालों पर तेल लगाने से रंग जड़ों तक नहीं पहुंच पाता.

संतुलित और हल्का आहार लें: होली पर तला-भुना, मसालेदार और भारी भोजन से परहेज करें। ज्यादा मीठा, तैलीय और मलाईदार खाने से पेट खराब हो सकता है। इसके बजाय मौसमी फल, नारियल पानी, नींबू-पानी, छाछ, हर्बल जूस और हल्का सात्विक भोजन लें। इससे शरीर हल्का रहेगा और थकान नहीं होगी।

खूब पानी और हेल्दी ड्रिंक्स का सेवन करें: रंग खेलने के दौरान शरीर से काफी पसीना निकलता है, इसलिए डिहाइड्रेशन से बचने के लिए दिनभर खूब पानी पिएं। नींबू पानी, नारियल पानी, या पुदीने का शरबत लेना सबसे अच्छा है। यह शरीर को हाइड्रेट रखता है, रंगों के प्रभाव को कम करता है, और त्वचा को भी स्वस्थ बनाए रखता है।

आंखों और त्वचा की विशेष सुरक्षा:- रंग आंखों में जाने से जलन और इंफेक्शन हो सकता है. खेलते समय चश्मा पहनें या आंखों को अच्छे से बंद रखें. खेल खत्म होने के बाद तुरंत साफ ठंडे पानी से चेहरा और शरीर धोएं. आंखों को साफ पानी से कई बार धोएं.अगर रंग लग जाए तो गुलाब जल या सादा पानी से साफ करें.

इन आसान उपायों के अतिरिक्त होली का मजा लें, लेकिन मिलावटी और अस्वच्छ खाने से बचें. केवल भरोसेमंद दुकानों से सामान लें, और पैकेट वाली चीजों की एक्सपायरी डेट जरूर चेक करें. खुले, तले-भुने और कृत्रिम रंग वाले खाद्य पदार्थों से परहेज करें.

Input IANS

holiHoli color hair damageHoli 2026

Topic:

रंगों और उल्लास से भरा त्योहार होली 4 मार्च को है, जिसे लेकर तैयारियां जोरों पर हैं.
IANS
IANS