स्वस्थ दांतों के लिए दिन में कितनी बार ब्रश करना चाहिए? जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट

स्वस्थ और चमकते दांतों के लिए ब्रशिंग सबसे जरूरी आदत है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि केवल ब्रश करना ही काफी नहीं है, बल्कि इसे सही समय और सही तरीके से करना जरूरी है? अपनी दातों को हेल्दी रखने के लिए आपको कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है. इसलिए हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसी आदतों के बारे में जो दांत के डॉक्टर अक्सर करने की सलाह देते हैं.
स्वस्थ दांतों के लिए दिन में कितनी बार ब्रश करना चाहिए?
दांत के डॉक्टर (Dentists) के अनुसार, स्वस्थ दांतों और मसूड़ों के लिए दिन में कम से कम दो बार ब्रश करना जरूरी है. रात भर हमारे मुंह में बैक्टीरिया जमा होते हैं. सुबह ब्रश करने से ये बैक्टीरिया और प्लाक साफ हो जाते हैं और दिन भर के लिए सांसों में ताजगी बनी रहती है. यह सबसे जरूरी समय है. दिन भर हम जो भी खाते हैं, उसके कण दांतों के बीच फंसे रह जाते हैं.अगर आप रात को ब्रश नहीं करते, तो बैक्टीरिया को पूरी रात दांतों को नुकसान पहुंचाने (कैविटी बनाने) का मौका मिल जाता है.
ब्रशिंग से जुड़ी कुछ जरूरी बातें
केवल ब्रश करना ही काफी नहीं है. आपको कम से कम 2 मिनट तक ब्रश करना चाहिए ताकि हर दांत की सतह अच्छी तरह साफ हो सके. हमेशा नरम (Soft) ब्रिसल्स वाले ब्रश का चुनाव करें. हार्ड ब्रश आपके दांतों की इनेमल परत और मसूड़ों को नुकसान पहुंचा सकते हैं.हर 3 से 4 महीने में अपना टूथब्रश बदल देना चाहिए. अगर ब्रिसल्स फैल गए हों, तो उसे तुरंत बदलें.कुछ लोग हर भोजन के बाद ब्रश करते हैंय. बहुत ज्यादा या बहुत जोर से ब्रश करने से दांतों की सुरक्षात्मक परत घिस सकती है. भोजन के बाद केवल कुल्ला करना ही पर्याप्त है.


