नई दिल्ली: असंतुलित दिनचर्या और अनहेल्दी आहार से कई स्वास्थ्य समस्याएँ उत्पन्न हो सकती हैं, लेकिन प्रकृति ने ऐसे कई औषधीय तत्व दिए हैं जो शरीर को स्वस्थ रखने में मददगार होते हैं। आयुर्वेद के अनुसार पुदीना, नींबू और शहद से बनी हेल्दी ड्रिंक एक ऐसा प्राकृतिक उपाय है।

रोजाना इसका सेवन करने से वजन नियंत्रित रहता है, मेटाबॉलिज्म सुधरता है और संपूर्ण स्वास्थ्य बेहतर होता है। हालांकि, डायबिटीज या एसिडिटी जैसी स्थितियों वाले लोग सेवन से पहले डॉक्टर की सलाह लें।

नेशनल हेल्थ मिशन (एनएचएम) इस सरल और प्राकृतिक ड्रिंक की सलाह देता है, जिसे गर्म पानी में पुदीना, नींबू और शहद मिलाकर बनाया जाता है। यह ड्रिंक सुबह खाली पेट पीने से वेलनेस रूटीन का आसान और प्रभावी हिस्सा बन सकता है और धीरे-धीरे जीवनशैली को सुधार सकता है।

एनएचएम के अनुसार, यह मिश्रण पाचन को दुरुस्त करता है, पेट फूलने की समस्या कम करता है और त्वचा में निखार लाता है। पुदीना पेट को शांत करता है और एसिडिटी को कम करता है। नींबू विटामिन सी से भरपूर होता है, इम्यूनिटी बढ़ाता है और शरीर से टॉक्सिन निकालने में मदद करता है। शहद प्राकृतिक मिठास के साथ एंटी-बैक्टीरियल गुण भी देता है, जिससे गले की खराश और खांसी में राहत मिलती है। गर्म पानी इन सभी तत्वों को मिलाकर पाचन तंत्र को सक्रिय करता है और दिन की शुरुआत ताजगी के साथ होती है।

इस ड्रिंक के नियमित सेवन से पेट संबंधी समस्याएं जैसे कब्ज और अपच दूर होती हैं, त्वचा साफ और चमकदार रहती है, गैस और सूजन कम होती है, इम्यूनिटी बूस्ट होती है और सर्दी-जुकाम से बचाव होता है। गर्म पानी शरीर को हाइड्रेट रखता है और शहद तुरंत ऊर्जा प्रदान करता है।

ड्रिंक बनाने के लिए एक गिलास गुनगुना पानी लें, इसमें आधा नींबू निचोड़ें, 7–10 पुदीने की ताजी पत्तियाँ मसलकर डालें और 1–2 चम्मच शहद मिलाएँ। अच्छी तरह मिलाकर सुबह खाली पेट धीरे-धीरे पिएं। (With inputs from IANS)

IANSmintwarm waterskin glowantioxidant

Topic:

गर्म पानी में पुदीना, नींबू और शहद मिलाकर बनाएं यह हेल्दी ड्रिंक, जो पाचन सुधारता है और त्वचा को प्राकृतिक चमक देता है।
Kanchan Chaurasiya
Kanchan Chaurasiya

Kanchan Chaurasiya joined Medical Dialogues in 2025 as a Media and Marketing Coordinator. She holds a Bachelor's degree in Arts from Delhi University and has completed certifications in digital marketing. With a strong interest in health news, content creation, hospital updates, and emerging trends, Kanchan manages social media, news coverage, and public relations activities. She coordinates media outreach, creates press releases, promotes healthcare professionals and institutions, and supports health awareness campaigns to ensure accurate, engaging, and timely communication for the medical community and the public.