आज के समय में हर कोई फिट रहने और हेल्दी खाने की तरफ ध्यान दे रहा है. इस कड़ी में मूंग दाल के स्प्राउट्स इसमें काफी मदद कर सकते हैं. इसमें पोषण भरपूर मात्रा में होता है. खास बात ये है कि आयुर्वेद और विज्ञान दोनों मानते हैं कि मूंग दाल के स्प्राउट्स शरीर और दिमाग दोनों के लिए बेहद फायदेमंद हैं. जैसे ही मूंग दाल अंकुरित होती है, इसमें प्रोटीन, विटामिन सी, विटामिन ए, आयरन, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स की मात्रा बढ़ जाती है. ये छोटे‑छोटे अंकुर शरीर को एनर्जी देने के साथ-साथ इम्यून सिस्टम को भी मजबूत करते हैं.

मूंग स्प्राउट्स शामिल करना पाचन तंत्र के लिए काफी लाभकारी है

खाने में मूंग स्प्राउट्स शामिल करना पाचन तंत्र के लिए काफी लाभकारी है. इसमें मौजूद फाइबर पेट को साफ रखता है और कब्ज की समस्या को दूर करता है. आयुर्वेद के अनुसार, जब पेट साफ रहता है, तो शरीर स्वस्थ रहता है. इसका त्वचा पर भी सकारात्मक असर पड़ता है. साफ पेट और अच्छे पाचन से चेहरा ग्लो करने लगता है और मुंहासे‑धब्बे कम दिखाई देते हैं.

प्रोटीन मांसपेशियों को मजबूत बनाने में मदद करता है

वजन कम करने के लिए भी मूंग स्प्राउट्स का सेवन बहुत उपयोगी है. इनमें कैलोरी कम होती है, लेकिन शरीर को लंबे समय तक ऊर्जा देते हैं. इससे भूख नियंत्रित रहती है और लोग ज्यादा खाने से बचते हैं. साथ ही, इसमें मौजूद प्रोटीन मांसपेशियों को मजबूत बनाने में मदद करता है, जिससे शरीर टोन रहता है.

दिल की सेहत के लिए भी ये छोटे स्प्राउट्स गुणों से भरपूर हैं. इनमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और फाइबर ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाते हैं. रक्त में कोलेस्ट्रॉल का स्तर संतुलित रहता है, जिससे हृदय को फायदा होता है. आयरन और फोलेट की मात्रा भी अच्छी होने से ब्लड की क्वालिटी बढ़ती है और शरीर में ऑक्सीजन पहुंचने की प्रक्रिया मजबूत होती है.

स्प्राउट्स में मौजूद मिनरल्स हड्डियों और दांतों के लिए भी अच्छे हैं. ये कैल्शियम और फॉस्फोरस प्रदान करते हैं, जिससे हड्डियां मजबूत रहती हैं. साथ ही, मूंग स्प्राउट्स शरीर में पानी की कमी को दूर रखने में मदद करते हैं और डिहाइड्रेशन से बचाते हैं. मूंग स्प्राउट्स का सेवन आसान है. इसे सलाद में, सूप में, सब्जी में या हल्का भूनकर खाया जा सकता है.

IANS Input

immunityimmunity boostimmunity booster

Topic:

आज के समय में हर कोई फिट रहने और हेल्दी खाने की तरफ ध्यान दे रहा है.
IANS
IANS