40 की उम्र को अक्सर जीवन का एक जरूरी पड़ाव माना जाता है, लेकिन स्वास्थ्य एक्सपर्ट के अनुसार, यह वह समय भी है जब आपको अपनी सेहत को प्राथमिकता देनी चाहिए. 'प्रिवेंटिव केयर' (बचाव के उपाय) के जरिए बीमारियों को उनके शुरुआती चरण में ही पकड़ा जा सकता है, जिससे इलाज आसान और प्रभावी हो जाता है. आनंद इमेजिंग एंड डायग्नोस्टिक्स के निदेशक डॉ. समीर भाटी के अनुसार, "बढ़ती उम्र के साथ हृदय रोग, मधुमेह और कैंसर जैसी पुरानी बीमारियों की संभावना बढ़ जाती है.नियमित स्क्रीनिंग से हम न केवल बीमारियों का जल्दी पता लगा सकते हैं, बल्कि समय रहते जीवनशैली में बदलाव कर लंबी उम्र तक स्वस्थ रह सकते हैं."

ये हैं वो 10 टेस्ट जो 40+ की उम्र में हैं बेहद जरूरी

ब्लड प्रेशर टेस्ट (BP Test)

हाई बीपी को 'साइलेंट किलर' कहा जाता है क्योंकि इसके अक्सर कोई लक्षण नहीं दिखते. इसकी नियमित जांच से स्ट्रोक और किडनी फेलियर का खतरा कम होता है.

लिपिड प्रोफाइल (कोलेस्ट्रॉल जांच)

यह टेस्ट शरीर में अच्छे और बुरे कोलेस्ट्रॉल (LDL/HDL) और ट्राइग्लिसराइड्स के स्तर को मापता है. साल में एक बार इसकी जांच हृदय रोगों के खतरे को टाल सकती है.

ब्लड शुगर टेस्ट

डायबिटीज की पहचान के लिए फास्टिंग और HbA1c टेस्ट अनिवार्य हैं. ये प्री-डायबिटीज के चरणों का पता लगाते हैं, जिससे डाइट और एक्सरसाइज से इसे कंट्रोल किया जा सके.

कंपलीट ब्लड काउंट (CBC)

यह टेस्ट एनीमिया, संक्रमण और सूजन जैसी समस्याओं की पहचान करता है। यह रक्त विकारों को समझने के लिए सबसे बुनियादी और जरूरी जांच है.

थायराइड फंक्शन टेस्ट (TSH)

उम्र के साथ मेटाबॉलिज्म प्रभावित होता है. TSH टेस्ट से हाइपोथायरायडिज्म और हाइपरथायरायडिज्म का पता चलता है, जो वजन और एनर्जी लेवल को नियंत्रित करते हैं.

लिवर और किडनी फंक्शन टेस्ट (LFT + KFT)

ये टेस्ट बताते हैं कि आपके शरीर के मुख्य अंग कितनी कुशलता से काम कर रहे हैं. फैटी लिवर या किडनी की कमजोरी का समय पर पता चलना गंभीर जटिलताओं को रोकता है.

अल्ट्रासाउंड और आंखों की जांच

पेट का अल्ट्रासाउंड लिवर और गॉलब्लेडर की स्थिति बताता है. वहीं, नियमित आंखों की जांच से ग्लूकोमा और मोतियाबिंद जैसी समस्याओं को शुरुआती दौर में पकड़ा जा सकता है.

हृदय की जांच (ECG + Echo)

ईसीजी और इकोकार्डियोग्राफी दिल की विद्युत गतिविधि और संरचना की जांच करते हैं। जोखिम वाले लोगों के लिए कोरोनरी कैल्शियम स्कोरिंग भी फायदेमंद हो सकती है.

कैंसर और हड्डियों की स्क्रीनिंग

मैमोग्राफी, कोलोनोस्कोपी और PSA टेस्ट कैंसर की शुरुआती पहचान में मदद करते हैं। वहीं, DEXA स्कैन हड्डियों के घनत्व की जांच करता है ताकि ऑस्टियोपोरोसिस से बचा जा सके.

विटामिन D और B12 टेस्ट

इन विटामिन्स की कमी से थकान, नसों की समस्या और कमजोर इम्यूनिटी हो सकती है. जांच के बाद सप्लीमेंट्स के जरिए इन्हें ठीक किया जा सकता है.

testshiv testascites

Topic:

हेल्थ एक्सपर्ट कहते हैं कि 40 के होने के बाद आपको अपने सेहत का खास ध्यान रखना चाहिए.
Priya Gupta
Priya Gupta

Priya Gupta brings over six years of dynamic journalism experience from leading Indian news agencies, including NDTV, News Nation, and Zee News. TV9 Bharatvarsh A seasoned reporter, she has covered key beats like politics, education, jobs, and international relations, delivering insightful analysis on national and global issues. Priya now drives coverage at health dailogues managing news updates in the health sector. She handles media outreach, develops press releases, spotlights healthcare professionals and institutions, and leads health awareness initiative