आज के समय में मोटापा (Obesity) केवल खराब जीवनशैली का परिणाम नहीं, बल्कि एक क्रोनिक और प्रोग्रेसिव मेडिकल कंडीशन बन चुका है. बर्मिंघम सिटी यूनिवर्सिटी (UK) से एडवांस डायबिटीज में फेलोशिप प्राप्त डॉ. रिशु भनोट बताती हैं कि दुनिया भर में लोग वजन कम करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं, जो अक्सर केवल डाइट चार्ट या घरेलू नुस्खों से ठीक नहीं होता.

मोटापा: क्या कहता है विज्ञान?

जब किसी व्यक्ति का बॉडी मास इंडेक्स (BMI) 30 से ऊपर हो जाता है, तो उसे मोटापे की श्रेणी में रखा जाता है. डॉ. भनोट बताती हैं कि वजन बढ़ना सिर्फ ज्यादा खाने से नहीं होता, बल्कि इसके पीछे हार्मोनल असंतुलन एक बड़ा कारण है. जब हम डाइटिंग करते हैं, तो शरीर भूख बढ़ाने वाले हार्मोन को सक्रिय कर देता है और मेटाबॉलिज्म धीमा कर देता है, जिससे वजन दोबारा बढ़ जाता है.

क्या हैं GLP-1 'वेट लॉस पेन'?

मोटापे के इलाज में हाल के वर्षों की सबसे बड़ी खोज GLP-1 रिसेप्टर इंजेक्शन हैं, जिन्हें लोकप्रिय रूप से "मैजिक पेन" कहा जाता है. यह दवा हमारे शरीर के प्राकृतिक हार्मोन (Glucagon-Like Peptide-1) की नकल करती है. यह भूख को कम करती है, पेट भरने का एहसास दिलाती है और इंसुलिन के स्राव में सुधार करती है.क्लीनिकल ट्रायल में देखा गया है कि इसके उपयोग से 10% से 20% तक वजन कम हो सकता है.

क्या ये इंजेक्शन सुरक्षित हैं?

डॉक्टर की देखरेख में ये प्रभावी और सुरक्षित माने जाते हैं. मतली, हल्का उल्टी जैसा मन होना या पेट में बेचैनी इसके सामान्य साइड इफेक्ट्स हैं. ये गर्भवती महिलाओं और थायराइड कैंसर के कुछ विशेष रोगियों के लिए उपयुक्त नहीं हैं. बिना चिकित्सकीय जांच और ब्लड टेस्ट के इनका उपयोग नहीं करना चाहिए.

सर्जरी Vs 'मैजिक पेन'

इसके लिए GLP-1 पेन बिना किसी सर्जिकल जोखिम के बेहतरीन परिणाम दे सकते हैं. बहुत अधिक वजन के मामलों में बेरियाट्रिक सर्जरी (Bariatric Surgery) अभी भी लंबे समय के लिए ज्यादा प्रभावी विकल्प हो सकती है.

obesitygenetic obesitypaediatric obesity

Topic:

आज के समय में मोटापा (Obesity) केवल खराब जीवनशैली का परिणाम नहीं, बल्कि एक क्रोनिक और प्रोग्रेसिव मेडिकल कंडीशन बन चुका है.
Priya Gupta
Priya Gupta

Priya Gupta brings over six years of dynamic journalism experience from leading Indian news agencies, including NDTV, News Nation, and Zee News. TV9 Bharatvarsh A seasoned reporter, she has covered key beats like politics, education, jobs, and international relations, delivering insightful analysis on national and global issues. Priya now drives coverage at health dailogues managing news updates in the health sector. She handles media outreach, develops press releases, spotlights healthcare professionals and institutions, and leads health awareness initiative