दुनिया की कई संस्कृतियों में दोपहर की नींद का रिवाज रहा है, जैसे स्पेन का मशहूर 'सिएस्टा' (Siesta). आज की भागदौड़ भरी कॉर्पोरेट लाइफ में भले ही लंबी नींद मुमकिन न हो, लेकिन विज्ञान कहता है कि एक छोटी सी 'पावर नैप' आपके दिल, दिमाग और मूड के लिए जादुई साबित हो सकती है.

पावर नैप के फायदे: क्या कहता है साइंस?

हालिया शोधों ने दोपहर की नींद के चौंकाने वाले फायदे बताए गए हैं. दोपहर की नींद से बेहतर याददाश्त और मूड अच्छा होता है. साल 2023 के एक क्लिनिकल ट्रायल में पाया गया कि दोपहर में सोने वाले लोग जागने के बाद अधिक सतर्क, खुश और तेज याददाश्त वाले महसूस करते हैं.

दिल की सेहत भी अच्छी रहती है. हार्वर्ड स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ (2007) के अनुसार, नियमित नैप लेने वाले वयस्कों में हृदय रोग से मृत्यु का जोखिम 37 प्रतिशत कम पाया गया. 'स्लीप हेल्थ' (2023) के एक स्टडी के अनुसार, नियमित नैप लेने से दिमाग के सिकुड़ने की गति धीमी हो जाती है, जिससे उम्र का असर दिमाग पर कम पड़ता है.

कितनी देर की नैप है सबसे सही?

पावर नैप में सबसे जरूरी चीज उसका समय (Duration) है. नींद के विशेषज्ञों के अनुसार, 10 से 30 मिनट यह सबसे आइडल समय है. 1994 में NASA के एक रिसर्च में पाया गया कि 26 मिनट की पावर नैप ने पायलटों की कार्यक्षमता और जागरूकता को काफी बढ़ा दिया.

ज्यादा सोने के नुकसान के भी होते हैं. अगर आप 30 मिनट से ज्यादा सोते हैं, तो शरीर गहरी नींद (Deep Sleep) के चक्र में चला जाता है. ऐसे में जागने पर आप सुस्त और भारीपन (Groggy) महसूस करेंगे. साथ ही, रात की नींद में भी बाधा आ सकती है.

सावधानी, लंबी नींद का खतरा

दोपहर में बहुत ज्यादा देर तक सोना सेहत के लिए हानिकारक भी हो सकता है. 2016 के एक विश्लेषण के अनुसार, एक घंटे से अधिक की नैप डायबिटीज और हृदय रोगों का खतरा बढ़ा देती है. वहीं, 2023 के एक स्टडी में लंबी नैप और अल्जाइमर के बीच संबंध पाया गया है.

हमारा शरीर दोपहर में नींद क्यों मांगता है?

विशेषज्ञों का मानना है कि मानव शरीर की 'सर्केडियन रिदम' (Circadian Rhythm) दोपहर के समय प्राकृतिक रूप से थोड़ी सुस्त हो जाती है, जिससे हमें आलस महसूस होता है. पावर नैप इस प्राकृतिक गिरावट को संभालती है. पावर नैप लेने के बावजूद रात में 7 घंटे की गहरी नींद लेना अनिवार्य है. यह आपकी दिनभर की थकान मिटाने और ब्रेन रिपेयर के लिए जरूरी है.

पावर नैप को सही से लेने के टिप्स

  • दोपहर 1 बजे से 3 बजे के बीच का समय सबसे अच्छा है.
  • एक शांत और अंधेरे वाली जगह चुनें.
  • 20-25 मिनट का अलार्म जरूर लगाएं ताकि आप गहरी नींद में न जाएं.

sleeepsleep cyclesleep issues

Topic:

विज्ञान कहता है कि एक छोटी सी 'पावर नैप' आपके दिल, दिमाग और मूड के लिए जादुई साबित हो सकती है.
Priya Gupta
Priya Gupta

Priya Gupta brings over six years of dynamic journalism experience from leading Indian news agencies, including NDTV, News Nation, and Zee News. TV9 Bharatvarsh A seasoned reporter, she has covered key beats like politics, education, jobs, and international relations, delivering insightful analysis on national and global issues. Priya now drives coverage at health dailogues managing news updates in the health sector. She handles media outreach, develops press releases, spotlights healthcare professionals and institutions, and leads health awareness initiative