नई दिल्ली: कुछ पौधे केवल बगीचों की शोभा बढ़ाने के लिए नहीं, बल्कि औषधीय गुणों के कारण भी बेहद महत्वपूर्ण होते हैं। इनमें से एक खास पौधा है सुदर्शन, जो घर में कम जगह लेने के बावजूद अपनी उपयोगिता और गुणों के लिए जाना जाता है। हालांकि ज्यादातर लोग इस पौधे को केवल सजावटी रूप में जानते हैं, लेकिन इसके औषधीय लाभ बेहद व्यापक हैं।

सुदर्शन पौधा शंख के समान फूलों वाला होता है और इसके फूल, पत्तियां, जड़ और तना सभी औषधीय गुणों से भरपूर हैं। आयुर्वेद में इसे गर्म तासीर वाला पौधा माना गया है और सदियों से इसका प्रयोग विभिन्न बीमारियों के इलाज में होता आया है। इसके नियमित और सही उपयोग से कई स्वास्थ्य समस्याओं में राहत पाई जा सकती है।

महिलाओं में सामान्य होने वाली व्हाइट डिस्चार्ज या लिकोरिया जैसी समस्याओं में भी सुदर्शन पौधा लाभकारी है। इसके तने को दूध में पीसकर लेने से इन समस्याओं से निजात मिल सकती है और इससे महिलाओं को कमर दर्द और कमजोरी जैसी परेशानियों से भी राहत मिलती है।

सुदर्शन पौधा त्वचा संबंधी समस्याओं में भी प्रभावी है। यदि किसी को चर्म रोग या घाव की समस्या है, तो इसकी पत्तियों को पीसकर प्रभावित स्थान पर लगाने से आराम मिलता है। पत्तियों में मौजूद एंटीबायोटिक गुण घाव को जल्दी भरने में मदद करते हैं।

कमजोरी और बार-बार बुखार आने की स्थिति में भी सुदर्शन का तना उपयोगी साबित होता है। आयुर्वेद में इसके तने को उबालकर काढ़ा बनाने की सलाह दी जाती है, जिसे चिकित्सक की सलाह पर पीना चाहिए। जोड़ों या मांसपेशियों में दर्द और सूजन के लिए सुदर्शन की जड़ का लेप बनाकर प्रभावित स्थान पर लगाने से भी लाभ मिलता है। यह गठिया जैसी समस्याओं में विशेष रूप से राहत देने वाला उपाय माना जाता है। इसके अलावा, पत्तियों का काढ़ा भी चिकित्सकीय मार्गदर्शन में लिया जा सकता है।

सुदर्शन पौधा न केवल शारीरिक स्वास्थ्य में सुधार लाता है, बल्कि इसकी औषधीय शक्तियां मानसिक और संपूर्ण जीवनशैली को संतुलित करने में भी सहायक होती हैं। इसलिए इसे अपने घर में रखना और सही तरीके से इसका उपयोग करना स्वास्थ्य और रोग प्रतिरोधक क्षमता दोनों के लिए लाभकारी साबित हो सकता है। (With inputs from IANS)

IANSSudarshan plant benefitsArthritis relief plantJoint pain relief

Topic:

सुदर्शन पौधा औषधीय गुणों से भरपूर है और गठिया जैसी समस्याओं में राहत देने में मदद करता है।
Kanchan Chaurasiya
Kanchan Chaurasiya

Kanchan Chaurasiya joined Medical Dialogues in 2025 as a Media and Marketing Coordinator. She holds a Bachelor's degree in Arts from Delhi University and has completed certifications in digital marketing. With a strong interest in health news, content creation, hospital updates, and emerging trends, Kanchan manages social media, news coverage, and public relations activities. She coordinates media outreach, creates press releases, promotes healthcare professionals and institutions, and supports health awareness campaigns to ensure accurate, engaging, and timely communication for the medical community and the public.